Uttarakhand: पहाड़ो में भारी बारिश, बादल फटने और भूस्खलन की खबरे सामने आ रही है। अब उत्तराखंड में केदारनाथ धाम की यात्रा करके वापस लौट रहे थे तभी सोनप्रयाग के पास मुनकटिया स्लाइडिंग जोन में भारी भूस्खलन हो गया और पत्थर गिरने से रास्ता बंद हो गया। इस घटना के बाद SDRF ने 40 भक्तों को सुरक्षित निकाला और रास्ते में मलबा गिरने से केदारनाथ यात्रा को अस्थाई रुप से बंद कर दिया गया है।
केदारनाथ धाम यात्रा पर रोक
केदारनाथ धाम से भारी बारिश और भूस्खल की घटना हमेशा सामने आती है। बता दें कि सोनप्रयाग में मुनकटिया स्लाइडिंग जोन में मलबा और पत्थर गिरने के कारण सड़क बंद हो गई है। रुद्रप्रयाग पुलिस ने बतया कि केदारनाथ धाम यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। सड़क साफ होने के बाद यात्रा फिर से शुरू की जाएगी।
रात में हुआ भूस्खलन
उत्तराखंड में कई दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है जिससे नदियां भी उफान पर है। बता दें कि केदारनाथ धाम के सोनप्रयाग में कल रात 10 बजे यह भूस्खलन हुआ और इस दौरान 40 भक्तों को SDRF ने सुरक्षित वापस निकाल लिया है। लेकन रास्ते में अभी भी मलबा होना के कारण यात्रा पर रोक लगा दी है। रास्ता से मलबा निकालने के बाद यात्रा को शुरू किया जाएगा।
उत्तराखंड में भारी बारिश
पहाड़ों में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। उत्तराखंड में भी कई दिनों से भारी बारिश हो रही है जिसके चलते प्रशासन भी हाई अलर्ट पर है और अलकनंदा और मंदाकिनी नदी का जलस्तर भी बढा हुआ है। केदारनाथ धाम के पास भी जगह जगह पहाड़ों से मलबा गिर रहा है।
Also Read: Mali में तीन भारतीय नागरिकों का अपहरण, अलकायदा आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी


Download Android App
Download iOS App




