Mali में तीन भारतीय नागरिकों का अपहरण, अलकायदा आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी

Summary :

पश्चिमी अफ्रीका में स्थित Mali में सीमेंट फैक्ट्री में हमलावरों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। साथ ही फैक्ट्री में काम कर रहे तीन भारतीय नागरिकों का भी अपहरण कर लिया गया है। इस अपहरण के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने चिंता व्यक्त करते हुए माली सरकार से अपहरण किए गए भारतीय नागरिकों की रिहाई की अपील की है। बता दें कि इस हमले के बाद और भारतीय नागरिकों के अपहरण करने की जिम्मेदारी अलकायदा से जुडे संगठन JNIM ने ली है। भारतीय दूतावास ने किया संपर्क भारतीय नागरिकों को जबरन बंधक बनाने के बाद माली में स्थित भारतीय दूतावास एक्टिव…

पश्चिमी अफ्रीका में स्थित Mali में सीमेंट फैक्ट्री में हमलावरों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। साथ ही फैक्ट्री में काम कर रहे तीन भारतीय नागरिकों का भी अपहरण कर लिया गया है। इस अपहरण के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने चिंता व्यक्त करते हुए माली सरकार से अपहरण किए गए भारतीय नागरिकों की रिहाई की अपील की है। बता दें कि इस हमले के बाद और भारतीय नागरिकों के अपहरण करने की जिम्मेदारी अलकायदा से जुडे संगठन JNIM ने ली है।

भारतीय दूतावास ने किया संपर्क

भारतीय नागरिकों को जबरन बंधक बनाने के बाद माली में स्थित भारतीय दूतावास एक्टिव हो गया है और माली सरकार, एजेंसियां और फैक्ट्री के प्रंबधन से संपर्क साध रही है साथ ही अपहरण किए भारतीय नागरिकों के परिवारों को भी जानकारी दी जा रही है।

भारत सरकार ने की निंदा

माली की सीमेंट फैक्ट्री में हुए इस हमले के बाद भारत सरकार ने गहरी चिंता व्यक्त की है और अपहरण किए गए भारतीय नागरिकों को छुड़ाने के लिए रिहाई की अपील की है। साथ ही भारत सरकार ने सहायता देने और रिहाई की सुनिश्चित का आश्वासन दिया है और माली में रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क और सावधान रहने की अपील की गई है।

माली में क्यों हुआ हमला

माली में वर्ष 2012 से ही विद्रोह की आग सुलग रही है और कुछ ही समय पहला माली में आतंकवादी हमलों में बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि माली के कई क्षेत्रों में सैन्य और सरकारी संस्थानों पर आंतकी हमला हुआ है साथ ही भारतीय नागरिकों का भी अपहरण किया गया है। इस हमले की जिम्मेदारी जमात नुसरत अल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन ने ली है।

Also Read: घाना में PM Modi का भव्य स्वागत, ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ के साथ 21 तोपों की सलामी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।