खसरे से इजरायल में 48 बच्चे संक्रमित, आपातकालीन बैठकें

Summary :

आपातकालीन बैठकें: खसरे के बढ़ते मामलों पर चिंता

इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने खसरे के 16 नए मामलों की सूचना दी है, 20 अप्रैल को पहली बार संक्रमण का पता चला था। तब से अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 48 हो गई है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव उन बच्चों पर पड़ा है जो वैक्सीनेट नहीं हुए हैं। बिना टीकाकरण वाले बच्चों को प्रभावित कर रहे हैं।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने गुरुवार को मंत्रालय के हवाले से बताया कि चालीस संक्रमितों की उम्र 18 साल से कम है, और उनमें से किसी को भी वायरस के खिलाफ पूरी तरह से वैक्सीनेट नहीं किया गया है।

ग्यारह नाबालिग और दो वयस्क वर्तमान में अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें गहन देखभाल में तीन बच्चे शामिल हैं।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "ये अप्रत्याशित रूप से बड़ी संख्याएं हैं, जो दर्शाती हैं कि यह बीमारी आधिकारिक तौर पर निदान और रिपोर्ट की गई तुलना में अधिक व्यापक है।"

अधिकांश नए मामलों में संक्रमण का कोई ज्ञात स्रोत नहीं है, जिससे स्वास्थ्य अधिकारियों को पिछले सप्ताह आपातकालीन बैठकें आयोजित करनी पड़ीं।

Trump की टिप्पणियों पर Iran का तीखा प्रहार

इसके जवाब में, मंत्रालय ने कम टीकाकरण दर वाले समुदायों को लक्षित करते हुए बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान शुरू किया है।

टीकाकरण संबंधी दिशा-निर्देशों को भी अपडेट किया गया है।

इजरायल के नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत, बच्चों को आम तौर पर खसरे के टीके की दो खुराक दी जाती हैं, पहली 12 महीने की उम्र में और दूसरी छह साल की उम्र में।

हालांकि, उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में, मंत्रालय पहली खुराक के तुरंत बाद दूसरी खुराक देने की सलाह देता है।

अधिकारियों ने संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों को भी जांच कराने की सलाह दी है। कहा है कि उचित टीकाकरण करवाएं और संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचें।

मंत्रालय ने लोगों को विदेश यात्रा करने से पहले अपने टीकाकरण की स्थिति की पुष्टि करने की सलाह दी।

खसरा एक अत्यधिक संक्रामक वायरल बीमारी है जो आम तौर पर बुखार, थकान, नाक बहना और एक विशिष्ट दाने का कारण बनती है।

कुछ मामलों में, यह गंभीर या जानलेवा जटिलताओं का कारण बन सकता है।

बढ़ते संकट के जवाब में, स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस सप्ताह मंत्री, महानिदेशक और सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रमुख के नेतृत्व में कई आपातकालीन बैठकें कीं।

मंत्रालय ने सभी नागरिकों से अपने टीकाकरण की स्थिति की पुष्टि करने और राष्ट्रीय दिशा-निर्देशों के अनुसार इसे अपडेट करने का आग्रह किया है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.