रवि शास्त्री ने भारत के अगले टेस्ट कप्तान के लिए शुबमन गिल और ऋषभ पंत का समर्थन किया। उन्होंने जसप्रीत बुमराह को कप्तानी से दूर रखने की सलाह दी, ताकि उनकी गेंदबाजी पर कोई दबाव न पड़े। शास्त्री ने युवा खिलाड़ियों को तैयार करने की बात की, जिससे भविष्य में भारत के पास मजबूत कप्तान हो।
इस वक़्त हर किसी का ध्यान इस बात पर है की रोहित शर्मा की रिटायरमेंट के बाद इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम की कप्तानी कौनसा खिलाड़ी करेगा, रोहित शर्मा ने 7 मई 2025 को इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिये अपने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की जिसके बाद हर किसी के जेहन में एक ही सवाल है की अब भारत का टेस्ट कप्तान किसे बनाया जाएगा इस बिच भारत के पूर्व खिलाड़ी और कोच रवि शास्त्री ने इस मामले में अपनी राय सामने रखी है और कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है।
शास्त्री ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद भारत की टेस्ट कप्तानी में चल रही कमी पर अपनी राय देते हुए दो युवाओं का सुझाव दिया जिन्हें आगे के लिए तैयार किया जा सकता है। शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू के एपिसोड में संजना गणेशन के साथ कप्तानी संभालने के लिए खिलाड़ियों पर चर्चा की, और चयनकर्ताओं से भविष्य को प्राथमिकता देने और भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर कप्तानी का बोझ न डालने का आग्रह किया।
शास्त्री ने कहा,
“देखिए, मेरे लिए, ऑस्ट्रेलिया के बाद जसप्रीत स्पष्ट विकल्प होते।”
“लेकिन मैं नहीं चाहता कि जसप्रित को कप्तान बनाया जाए और फिर आप उसे एक गेंदबाज के रूप में खो दें,”
जसप्रीत बुमराह ने BGT सीरीज के दौरान पहले और आखरी मैच में कप्तानी की थी जिसमें भारत पहला टेस्ट पर्थ में जीता था, हालांकि उसके बाद भारत को एक भी मुकाबले में जीत नहीं मिली थी आखरी मुकाबले के दौरान जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए थे जिसके बाद वो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गए थे यहाँ तक की उन्होंने आईपीएल 2025 के शुरुआती मुकाबले भी नहीं खेले थे।
शास्त्री ने आगे कहा,
“मुझे लगता है कि उसे (बुमराह को) एक समय में एक गेम में अपने शरीर पर ध्यान देना होगा। वह गंभीर चोट के बाद अब वापस आ रहा है।” उन्होंने कहा, “उन्होंने आईपीएल क्रिकेट खेला होगा, जो चार ओवर का क्रिकेट है। अब 10 ओवर, 15 ओवर गेंदबाजी करने की परीक्षा होगी। और आखिरी चीज जो आप चाहते हैं वह यह है कि कप्तान होने के नाते उनके दिमाग पर कोई दबाव न हो।”
शास्त्री ने कप्तानी संभालने के लिए संभावित संभावनाओं के रूप में शुबमन गिल और ऋषभ पंत का समर्थन किया, इस विकल्प के पीछे उनकी उम्र और लंबी उम्र प्रमुख कारक हैं।
Test Captaincy को लेकर Meeting Extend करेंगे Gambhi,अभी भी तय नहीं भारत का टेस्ट कप्तान
शास्त्री ने कहा,
“आप किसी को तैयार करते हैं, और मैं कहूंगा कि शुबमन बहुत अच्छा दिखता है। उसे मौका दें। वह 25, 26 साल का है, यहां तक कि उसे समय भी दें।” “ऋषभ भी है। मुझे लगता है कि ये दोनों स्पष्ट रूप से उन लोगों में से हैं जिन्हें मैं उनकी उम्र के कारण देख रहा हूं, और उनके आगे एक दशक बाकी है। इसलिए, उन्हें सीखने दीजिए।”


Download Android App
Download iOS App



