भ्रष्टाचार मामले में Satyendra Jain पर ACB का शिकंजा, BJP ने Kejriwal को घेरा

Summary :

CCTV प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार का आरोप, ACB की जांच के घेरे में Satyendra Jain

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब उनके खिलाफ एसीबी ने मामला दर्ज किया है। जैन पर आरोप है कि उन्होंने सीसीटीवी प्रोजेक्ट के तहत करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार किया। भाजपा ने जैन के खिलाफ एसीबी के शिकंजे पर जोरदार तंज कसते हुए कहा है कि भ्रष्टाचार के पीछे अरविंद केजरीवाल मास्टरमाइंड हैं।

सत्येंद्र जैन की बढ़ी मुश्किलें, गृह मंत्रालय ने मांगी राष्ट्रपति से गिरफ्तारी की मंजूरी

सत्येंद्र जैन पर एसीबी का शिकंजा कसने पर भाजपा विधायक अभय वर्मा ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने कहा कि इनके तो काले कारनामे धीरे-धीरे खुल रहे हैं। सीएजी की रिपोर्ट में हम लोगों ने देखा कि किस प्रकार से स्वास्थ्य सिस्टम को लूटने का काम किया गया था। शराब पॉलिसी में जमकर भ्रष्टाचार किया गया। सीसीटीवी प्रोजेक्ट मामले में अब सत्येंद्र जैन का नाम सामने आया है। यह एक गंभीर मामला है। लेकिन, इसके मास्टरमाइंड तो अरविंद केजरीवाल हैं। हालांकि, एसीबी ने अच्छा काम किया है। निश्चित रूप से सच बाहर निकलकर आना चाहिए। जैन के खिलाफ प्रमाण मिलते हैं तो उन्हें सजा होनी चाहिए साथ में पैसे की रिकवरी भी होनी चाहिए।

भाजपा विधायक अजय महावर ने कहा कि जो गुनाह करेगा उसे जांच का भी सामना करना पड़ेगा और उसे सजा भी भुगतनी होगी। क्योंकि पाप किसी का भी पीछा नहीं छोड़ती है। यदि जैन ने गुनाह नहीं किया होगा तो पाक-साफ होकर बाहर आएंगे। जांच होने दीजिए। केजरीवाल भी जांच की मांग करते थे।

भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा कि आम आदमी पार्टी आपराधिक सोच रखने वाली पार्टी है। लगातार इन पर एफआईआर हो रही हैं। जैन तो भ्रष्टाचार के मामले में पहले भी जेल जा चुके हैं। एसीबी ने मामला दर्ज किया है। इसकी जांच होने दीजिए। जांच होने के बाद सारी तस्वीर साफ हो जाएगी।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.