मुनीर से हो गई बड़ी गलती! पाकिस्तान के कई शहरों में घुसे अफगान ड्रोन, कुछ ही घंटों में लिया एयरस्ट्राइक का बदला

Summary :

Afghanistan Drone Strikes in Pakistan: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है दोनों तरफ से बमबारी जारी है। इसी बीच पाकिस्तान की एयरफोर्स ने अफगानिस्तान के कई शहरों में बमबारी की है और कंधार में तेल का डिपो पर भी हमला कर दिया है। इस हमले में 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं तालिबान ने कुछ ही घंटों में एयरस्ट्राइक का बदला ले लिया है और धड़धड़ाते हुए अफगानिस्तान के ड्रोन पाकिस्तान के कई शहरों में घुस गए है। जिससे माना जा रहा है कि मुनीर से हवाई हमले करके बड़ी गलती हो गई…

Afghanistan Drone Strikes in Pakistan: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है दोनों तरफ से बमबारी जारी है। इसी बीच पाकिस्तान की एयरफोर्स ने अफगानिस्तान के कई शहरों में बमबारी की है और कंधार में तेल का डिपो पर भी हमला कर दिया है। इस हमले में 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं तालिबान ने कुछ ही घंटों में एयरस्ट्राइक का बदला ले लिया है और धड़धड़ाते हुए अफगानिस्तान के ड्रोन पाकिस्तान के कई शहरों में घुस गए है। जिससे माना जा रहा है कि मुनीर से हवाई हमले करके बड़ी गलती हो गई है।

Afghanistan Drone Strikes in Pakistan: ठिकानों पर सटीक हमला

Pakistan Afghanistan Conflict
Pakistan Afghanistan Conflict (Source: Social Media)

इस हवाई हमले के बाद संघर्ष अधिक बढ़ गया है और बताया जा रहा है कि अफगानिस्तान के ड्रोन सीमा पार करके पाकिस्तान के कई शहरों में तबाही मचा रहे है और ठिकानों पर सटीक हमला किया जा रहा है। पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों से विस्फोट की खबरे भी सुनी जा रही है जिससे वहां कि सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। इस वार-पलटवार के बीच हालात बेहद खराब हो गई है और माना जा रहा है कि यह संघर्ष अब और बढ़ सकता है।

Taliban Drone Attack Kohat: ईंधन डिपो पर हमला किया

Taliban Drone Attack Kohat
Taliban Drone Attack Kohat (Source: Social Media)

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कंधार हवाई अड्डे के पास स्थित निजी एयरलाइन काम एयर के ईंधन डिपो पर हमला किया है। साथ ही कंधार, काबुल, पक्तिया और पक्तिका समेत कई जगह भीषण हवाई हमला कर दिया है जिसमें 4 लोगों की मौत भी हुई है। तालिबान ने भी पलटवार की कसम खाते हुए चेतावनी दी की इस हमले का क्रूरता से जवाब दिया जाएगा। साथ ही बताया की रमजान के महीने में ऐसा हमला करना दिखाता है कि पाकिस्तान नैतिक मूल्य से नहीं बंधा हुआ है।

ALSO READ: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई शहरों में की बमबारी, कंधार में उड़ाया तेल डिपो, 4 की मौत

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।