Akhilesh Yadav On BJP: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव चुनावी बिगुल फूंक चुके हैं। इस बीच अखिलेश यादव ने रविवार (19 अप्रैल) को मुजफ्फरनगर में जनसभा की। इसमें उन्होंने दावा किया कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद उत्तर प्रदेश में सपा की वापसी होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि विपक्षी गठबंधन एकजुट रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा को भी घेरा। यानी अखिलेश यादव ने 2027 में सत्ता की वापसी को लेकर अपने दिमाग में पूरा प्लान तैयार कर रखा है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एक शादी में शामिल होने रेवाड़ी (हरियाणा) गए थे। वहां उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी पश्चिम बंगाल सहित चल रहे विधानसभा चुनावों में हारने वाली है।
“कांग्रेस उनके साथ रहेगी”
अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि इंडियन गठबंधन बना रहेगा और कांग्रेस उनके साथ रहेगी। उन्होंने ये भी कहा कि उनके लिए सीटों की संख्या नहीं, बल्कि जीतने की क्षमता अहम है, जो जो उम्मीदवार जीत सकता है, उसे ही टिकट मिलेगा।
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना
इससे पहले 19 अप्रैल को अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनगणना पूरी होने तक महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि असली मायने में विपक्ष ही जनता की आवाज है और बीजेपी की राजनीति “फूट डालो और राज करो” की रणनीति पर चलती है।
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पहले लोगों के बीच अविश्वास पैदा किया जाता है, फिर उन्हें अलग-अलग समूहों में बांटकर एक-दूसरे के खिलाफ किया जाता है और अंत में डर का इस्तेमाल कर समर्थन लिया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी महिलाओं के बीच भी विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रही है। साथ ही कहा कि महिलाएं अब जागरूक हैं और महंगाई, शोषण व सामाजिक दबाव जैसे मुद्दों पर इस तरह की राजनीति का जवाब देंगी।
यह भी पढ़ें- Samaypur Badli Murder Case: मामूली विवाद बना मौत का सबब, समयपुर बादली में 6 नाबालिगों ने की युवक की चाकू मारकर हत्या


Download Android App
Download iOS App




