Akhilesh Yadav Viral Post: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के चुनावी नतीजों के बीच विपक्षी राजनीति में नई हलचल तेज हो गई है। एक तरफ जहां बंगाल में TMC को झटका लगा है, वहीं तमिलनाडु में स्टालिन की DMK पार्टी सत्ता से बाहर हो गई है। इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी और स्टालिन के साथ खड़े होकर शेयर की है। जिसके जरिए उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर निशाना साधा है।
अखिलेश यादव का एक्स पोस्ट
अखिलेश यादव ने हाल ही में मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में ममता बनर्जी और स्टालिन के साथ तस्वीर शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा ‘हम वो नहीं जो मुश्किलों में साथ छोड़ दें।’ अखिलेश यादव के इस बयान को कांग्रेस पर तंज के रूप में देखा जा रहा है। क्योंकि तमिलनाडु में कांग्रेस ने DMK से गठबंधन तोड़कर अभिनेता विजय की पार्टी TVK से हाथ मिलाने का फैसला किया है। आपको बता दें कि बीते दिनों तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव में TVK एक बड़ी पार्टी बनकर उभरी।
हम वो नहीं जो मुश्किलों में साथ छोड़ दें। pic.twitter.com/p1EosEJtvV
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 8, 2026
पोस्ट के जरिए अखिलेश यादव का संदेश
विश्लेषकों के अनुसार, अखिलेश यादव इस संदेश से दो बातें दिखाना चाहते हैं। पहली, वे खुद को क्षेत्रीय दलों के मजबूत समर्थक नेता के रूप में पेश कर रहे हैं। दूसरी, यह कांग्रेस के लिए भी संकेत है कि क्षेत्रीय पार्टियां अब ज्यादा एकजुट नजर आ रही हैं। उनका यह रुख गठबंधन धर्म निभाने की प्रतिबद्धता को दिखाता है।
अखिलेश का यह कदम 2027 विधानसभा चुनाव के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब देखना होगा कि वे कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ते हैं या अकेले BJP का सामना करते हैं।


Download Android App
Download iOS App




