Alert In Middle East: ईरान में बढ़ते हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच अब अमेरिकी हमले और तख्तापलट का खतरा तेजी से मंडरा रहा है। अमेरिका स्थित मानवाधिकार कार्यकर्ता के अनुसार अभी विरोध प्रदर्शन में 2400 से अधिक मौत हो गई है और लगभग 18 हजार से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। युद्ध के हालात बने हुए है, ईरान ने अपना एयरस्पेस भी बंद कर दिया है जिससे अंतराष्ट्रिय उड़ानों पर असर पड़ा है।
वहीं अमेरिका ने ईरान पर दबाव बनाने के लिए अपना विशालकाय एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन को मिडिल ईस्ट के लिए रवाना कर दिया है लेकिन अभी ट्रंप ने इसकी पुष्टि नहीं की है। यह साउथ चाइना सी की तरफ से मिडिल ईस्ट की तरफ बढ़ रहा है जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।
Alert In Middle East

ईरान और अमेरिका के बीच इस समय तनातनी का माहौल बना हुआ है दोनों देशों ने एक दूसरे को चेतवानी दी है। वहीं संभावित खतरे से पहले ही ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है और कई अंतर्राष्ट्रिय एयरलाइनों ने अपना रास्ता भी बदल दिया है। दूसरी तरफ अमरिका का अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट जहाजी बेड़ा मध्य पूर्व के लिए रवाना हो गया है। इस एयरक्राफ्ट की मूवमेंट में लगभग एक हफ्ता का समय लग सकता है।
Bullet Won’t Miss Warning

ईरान ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को धमकी देते हुए पेंसिल्वेनिया में 2024 के चुनावी रैली में उन पर हुए जानलेवा हमले की एक तस्वीर प्रसारित की है, साथ ही चेतावनी दी है कि इस बार निशाना नहीं चूकेगा। यह प्रसारण ट्रंप की बार-बार दी गई चेतावनियों के बाद सामने आया है कि अगर ईरान आर्थिक संकट और देश के नेतृत्व के प्रति बढ़ती सार्वजनिक असंतोष के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हिंसक कार्रवाई जारी रखता है, तो संयुक्त राज्य अमेरिका ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर सकता है। इससे पहले ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए उस पर शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की नियमित रूप से हत्या करने का आरोप लगाया था।
ALSO READ: ईरान में तख्तापलट की आशंका! 2400 से अधिक मौत, ट्रंप ने दी चेतावनी..”रास्ते में है मदद”





















