अमेरिका और कनाडा के बीच लंबे समय से चल रहे खराब रिश्ते अब पूरी तरह खत्म हो गए हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच मजबूत आर्थिक, सुरक्षा और सैन्य संबंधों का युग समाप्त हो गया है।
संयुक्त राष्ट्र अमेरिका और कनाडा के बीचे लंबे समय से चल रहे खराब रिश्ते अब पूरी तरह खत्म हो गए है। अमेरिका द्वारा भारी टैरिफ लगाने के बाद कनाडा ट्रंप से नाराज चल रहा था। इसी बीच कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमेरिका और कनाडा के संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया है। प्रधानमंत्री कार्नी ने गुरुवार को कहा, कनाडा और अमेरिका के बीच मजबूत आर्थिक, सुरक्षा और सैन्य संबंधों का युग खत्म हो गया है।
‘अमेरिका पर भरोसा नहीं कर सकते’- कनाडा पीएम
कनाडा के प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें अगले कुछ हफ्तों, महीनों और साल में हमारी अर्थव्यवस्था को लेकर बोल्ड फैसले लेने होंगे। हमें ये सुनिश्चित करना होगा कि कनाडा हर क्षेत्र में सफल हो। मौजूदा स्थिति को देखकर ये तय है कि अब हम अमेरिका पर भरोसा नहीं कर सकते। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका के साथ हमारी अर्थव्यवस्थाओं और सुरक्षा एवं सैन्य सहयोग को लेकर दशकों पुराने संबंध अब खत्म हो गए। अब समय आ गया है कि हम हमारी सुरक्षा और व्यापारिक संबंधों पर दोबारा चर्चा करें।
Our response is to fight, to protect, and to build. pic.twitter.com/xKDe9b1Gjx
— Mark Carney (@MarkJCarney) March 27, 2025
‘अब रिश्तों में वापसी नहीं होगी’
कार्नी ने कहा कि यह स्पष्ट है कि कनाडा के नागरिक के रूप में हमारे पास शक्ति है। हम अपने देश का भविष्य खुद तय करेंगे। हम अपने भविष्य को खुद नियंत्रित करेंगे। कोई भी हम पर अधिकार का दावा नहीं कर सकता, यहां तक कि अमेरिका भी नहीं। कार्नी ने यह भी चेतावनी दी कि यह बदलाव केवल व्यापार समझौतों तक सीमित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘अब रिश्तों में कोई वापसी नहीं हो सकती।’
टैरिफ लगाने पर भड़का कनाडा
दरअसल यह बयान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका में वाहनों के आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद आया है। यह फैसला कनाडा के ऑटो उद्योग के लिए बहुत घातक हो सकता है, क्योंकि इस उद्योग से करीब 5,00,000 लोग जुड़े हुए हैं। ट्रंप के कदम को ‘अन्यायपूर्ण’ बताते हुए कार्नी ने कहा कि यह दोनों देशों के बीच किए गए मौजूदा व्यापार समझौतों का उल्लंघन है।
अमेरिका ने गावी को सहायता बंद की, लाखों बच्चों की जान खतरे में


Download Android App
Download iOS App



