Amarnath Yatra Registration 2026 : श्रधालुओं के लिए ख़ुशी की बात यह है कि बाबा बर्फानी के दर्शन यानी अमरनाथ की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं. अमरनाथ यात्रा श्रद्धालुओं के लिए हमेशा भावनात्मक तौर से जुड़ा है. यह तात्रा 3 जुलाई से होनी है. जिसके लिए उत्सुकता अपने पीक पर है.
मगर इन सब के बीच ध्यान देने वाली बात यह है कि अमरनाथ की यात्रा यूंही नहीं की जाती, इसके लिए प्रोपर रजिस्ट्रेशन और तैयारियों से गुजरना पड़ता है क्योंकि यह हाई रिस्क वाली जगहों में भी गिनी जाती है. इसके लिए हम आपको बताएंगे कि वह कौन से तरीके हैं जिससे आप अमरनाथ की यात्रा को भक्तिमय होकर पूरा कर सकते हैं.
Amarnath Yatra Registration 2026: ऑफलाइन और ऑनलाइन के खुले विकल्प
आपको बता दें अमरनाथ की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करानी जरूरी होती है, इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प खुले हैं. जिसके लिए 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू कर सकते हैं. इसके लिए श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने भक्तों के लिए यह सुविधा खुले रखने का फैसला लिया है.
पहले बात करते हैं ऑफलाइन रजिष्ट्रेशन की. ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए 550 बैंकों की सुविधा दी गई है, जहां जाकर सीधे रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है. वहीं ऑनलाइन के लिए सीधे श्राइन बोर्ड की वेबसाईट पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है.
बता दें ऑफलाइन प्रोसेस में बैंकों में इसके अलग से काउंटर बनाए जाएंगे. जब आप अपना फॉर्म भर देंगे तो काउंटर पर फॉर्म और फीस जमा करना होगा जहां पर बायोमेट्रिक ई-केवाईसी प्रक्रिया होगी. इसके बाद एक स्लिप मिलेगी, जिसे यात्रा की पर्ची के रूप में अपने पास यात्री रखेंग और जरूरत पड़ने पर इसे दिखाना होगा.
Amarnath Yatra Online Registration Process: ऑनलाइन रजिट्रेशन का पूरा प्रोसेस

हालांकि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को भी आसान तरीके से पूरा किया जा सकता है. इसमें बहुत अधिक कोम्प्लिकेशंस नहीं हैं. इसके लिए नीचे दिए पॉइंट्स को पढ़ें –
- इसके लिए आपको सबसे पहले अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) की ऑफिशियल वेबसाइट jksasb.nic.in पर जाना होगा.
- इसमें Online Services या Registration लिंक पर क्लिक करके, फिर पर्सनल या ग्रुप रजिस्ट्रेशन में से किसी एक को सेलेक्ट करन होगा.
- सामने खुलकर आए फॉर्म में सही जानकारी भरकर, पहचान और मेडिकल सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा
- तय ऑनलाइन फीस का पेमेंट करऔर पोर्टल से अपना यात्रा परमिट डाउनलोड करना होगा, यह परमिट ही अमरनाथ यात्रा का एक तरह का पास होगा
यह भी पढ़ें – 7 महीने की शादी, 1.25 करोड़ का भुगतान, सुप्रीम कोर्ट में पति की ‘द मर्चेंट ऑफ वेनिस’ की दलील भी न चली
Amarnath Yatra Criteria: कौन कर सकता है रजिस्ट्रेशन
- बता दें, यात्रा को लेकर सख्त गाइडलाइंस हैं. बता दें, यह यात्रा कठिन मानी जाती है. इसलिए इसे लेकर फैसला लिया गया है कि 13 से 70 साल के लोग ही यात्रा में शामिल हो सकते हैं.
- यात्रियों के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र यानी CHC होना जरूरी है, जो 8 अप्रैल 2026 के बाद जारी किया गया हो. यानी करंट की इन्फोर्मेशन होनी जरूरी है.
- वहीं 6 सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिलाएं यात्राएं नहीं कर सकतीं.
Documents Required for Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा के लिए जरुरी दस्तावेज

- अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (CHC): किसी अधिकृत सरकारी अस्पताल या डॉक्टर द्वारा जारी, जो यात्रा की तारीख से कुछ समय पहले का हो।
- आवेदन फॉर्म: श्राइन बोर्ड द्वारा निर्धारित फॉर्म।
- फोटो पहचान पत्र: आधार कार्ड (सबसे जरूरी), पासपोर्ट, वोटर आईडी, या ड्राइविंग लाइसेंस।
- पासपोर्ट साइज फोटो: हाल ही में खींची गई (4-6 प्रतियां)।
- यात्रा परमिट (Yatra Permit): ऑनलाइन या बैंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त।
- आरएफआईडी (RFID) टैग: यह यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए अनिवार्य है और जम्मू/कश्मीर में निर्धारित केंद्रों से मिलता है।
Amarnath Yatra Mahatav: अमरनाथ की महत्व
बता दें अमरनाथ गुफा मंदिर हिन्दू धर्म का एक प्रमुख तीर्थस्थल है. यह भारत के जम्मू और कश्मीर प्रदेश की राजधानी, श्रीनगर, के उत्तर-पूर्व में 135 किमी दूर समुद्रतल से 13600 फुट की ऊंचाई पर है.
अमरनाथ गुफा भगवान शिव के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है. अमरनाथ को तीर्थों का तीर्थ कहा जाता है क्यों कि यहीं पर भगवान शिव ने माँ पार्वती को अमरत्व का रहस्य बताया था.
यह भी पढ़ें – Family और Friends के साथ सुकून बिताने के लिए Best हैं ये 5 Summer Destination, देखें पूरी लिस्ट और खासियत






















