America-canada Tariff: कनाडा ने रद्द किया $100 मिलियन Starlink सौदा

Summary :

टैरिफ लगाने के फैसले पर ओंटारियो के Doug Ford का कड़ा रुख

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ लगाने के फैसले के बाद कनाडा ने $100 मिलियन का स्टारलिंक सौदा रद्द कर दिया है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अमेरिकी टैरिफ के जवाब में अमेरिकी वस्तुओं पर भी टैरिफ लगाने की घोषणा की है। ओंटारियो के डग फोर्ड ने ऊर्जा निर्यात में कटौती करने और शराब पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कनाडा और मैक्सिको की सीमाओं से कथित रूप से देश में आने वाली अवैध दवाओं की निंदा की और दोनों देशों पर टैरिफ लगाने का फैसला किया है, जबकि 2 अप्रैल को पारस्परिक टैरिफ लगाने का भी फैसला किया है। इस फैसले के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने घोषणा करते हुए कहा कि अगर कनाडा के आयात पर अमेरिकी टैरिफ प्रभावी होते हैं तो अमेरिकी वस्तुओं पर जवाबी टैरिफ भी लागू हो जाएंगे।

ऊर्जा निर्यात में कटौती

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ लगाने के फैसले पर ओंटारियो के डग फोर्ड ने कड़ा रुख अपनाते हुए जवाबी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। ओंटारियो के डग फोर्ड ने अमेरिका से ऊर्जा निर्यात में कटौती करना, शराब पर प्रतिबंध लगाना और सबसे बडी डील 100 मिलियन डॉलर का सौदा स्टारलिंक को रद्द् करने का फैसला लिया है।

कनाडा की वस्तुओं पर 25 प्रतिशत का टैरिफ

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कई देशों से टैरिफ लगाने का फैसला लिया है साथ ही भारत चीन और अन्य देशों से reciprocal टैरिफ लगाने का फैसला लिया है। ट्रम्प ने कनाडा की वस्तुओं पर 25 प्रतिशत का टैरिफ और ऊर्जा निर्यात पर 10 प्रतिशत का टैरिफ लगाने का फैसला किया है। बता दें कि कनाडा देश अमेरिका में ऊर्जा की आपूर्ति पूरी करता है। साथ ही अमेरिका से कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, बिजली और पेट्रोलियम उत्पाद का निर्यात भी करता है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।