पनामा पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बयान, चीनी प्रभाव को कम करें

Summary :

पनामा नहर पर चीन के प्रभाव पर अमेरिका ने जताई गंभीर चिंता

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पनामा नहर पर चीन के प्रभाव और नियंत्रण के बारे में पनामा को आगाह करते हुए कहा कि यह स्थिति को स्वीकार नहीं किया जा सकता। अगर इस स्थिति में जरुरी बदलाव नहीं किए गए तो अमेरिका आवश्यक उपाय करेगा। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पनामा के राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो और विदेश मंत्री जेवियर मार्टिनेज के साथ बैठक की। इस दौरान विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की चिंताओं के बारे में जानकारी दी। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रारंभिक रूप से यह निर्धारित किया है कि पनामा नहर क्षेत्र पर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रभाव और नियंत्रण की वर्तमान स्थिति एक खतरा है

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बयान

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका को पनामा नहर की स्थायी तटस्थता और संचालन के संबंध में संधि के तहत अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक उपाय करने की आवश्यकता होगी। पनामा, अल साल्वाडोर, कोस्टा रिका, ग्वाटेमाला और डोमिनिकन गणराज्य का दौरा करने का उद्देश्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के एजेंडे को आगे बढ़ाना है। बता दें कि 20 जनवरी 2025 को भाषण में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया था कि चीन पनामा नहर का संचालन कर रहा है और अमेरिका इसे वापस लेने जा रहा है क्योंकि अमेरिका के साथ गलत व्यवहार किया गया है।

पनामा ने तोड़ा अमेरिका का वादा
47वें अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था कि पनामा नहर के निर्माण में पहले से कहीं अधिक पैसा खर्च किया गया और 38 लोगों की जान चली गई थी। जिससे अमेरिका के साथ गलत व्यवहार किया गया था। साथ ही पनामा ने अमेरिका से जो वादा किया था उसे भी तोड़ दिया है। वहीं पनामा के राष्ट्रपति मुलिनो ने कहा कि पनामा नहर पनामा के नियंत्रण में काम करना जारी रखेगी और किसी भी देश को पनामा के मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।