Amit Shah Rally in Bengal : पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार जोरों शोरों से चल रहा है। सभी पार्टियां एडी चोटी का जोर लगा कर अपनी पार्टी को सत्ता में बैठाना चाहती है। ऐसे में रैलीयां खूब की जा रही हैं।
इसी बीच अमित शाह की रैली में दिया बयान खूब चर्चा बटोर रहा है और उस बयान से कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर राज्य में भाजपा चुनाव जीतती है तो उनकी तरफ से अगला मुख्यमंत्री कौन होने वाला है।
Amit Shah Rally in Bengal: पढ़ा लिखा और बंगाली भाषी

दरअसल खैरासोल में एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने बयान दिया कि बीजेपी जीतती है तो अगला मुख्यमंत्री ऐसा होगा जो पढ़ा लिखा हो और बंगाली जानता हो। बस क्या यह बयान भाजपा के नेताओं में खलबली मचाने के लिए काफी था।
अमित शाह ने साथ में इस रैली में कहा कि अगर भाजपा जीतती है तो संदेशखाली, आर जी कर मेडिकल कालेज, दुर्गापुर ला कालेज जैसी घटनाएं फिर नहीं होंगी।
First Phase Voting in West Bengal: 23 मई को पहला चरण
बता दें, बंगाल में 23 अप्रैल को मतदान होने हैं, इसलिए सभी पार्टियां चुनावी जोर शोर में लग गई हैं। राज्य में मुख्य चुनाव भाजपा और टीएमसी के बीच माना जा रहा है। ऐसे में राज्य में टक्कर जोरदार है। हालांकि पिछली बार 2021 में भाजपा ने अपना पूरा दम लगा दिया था, मगर वह बंगाल का किला फतह करने में असफल रही। इस बार अमित शाह ने बंगाल में डेरा डाल दिया है।
वह बंगाल में पहले चरण तरह लगातार रहेंगे ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि चुनाव कांटे की होने वाली है। बता दें राज्य में चुनाव का मुख्य मुद्दा नागरिकता का बना हुआ है। ममता बनर्जी SIR के मुद्दे पर लगातार भाजपा और चुनाव आयोग पर हमलावर है। बता दें चुनाव का रिजल्ट 4 मई को आना है।
यह भी पढ़ें – बंगाल चुनाव से पहले नेताजी सुभाष चंद्र बॉस के प्रपोत्र ने बदला पाला, भाजपा छोड़ TMC में शामिल


Download Android App
Download iOS App




