लोकसभा चुनाव 2019 के 5 चरणों पर मतदान हो चूका है। वहीं बाकी दो चरणों के लिए राजनीतिक दिग्गज अपना पूरा दमखम लगा रहे है। आज बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे है। अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वह राज्य में लोगों को ‘‘जय श्री राम’’ का उद्घोष नहीं करने दे रही हैं।
उन्होंने हैरानी जतायी कि अगर ‘राम’ का नाम भारत में नहीं , तो क्या पाकिस्तान में लिया जायेगा। एक चुनावी सभा को यहां संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव राज्य में लोकतंत्र बहाल करने के लिये है। बीजेपी यहां 42 लोकसभा सीटों में से 23 से अधिक सीटें जीतेगी।
शाह ने कहा, ‘‘भगवान राम भारत की संस्कृति का हिस्सा हैं… क्या कोई उनका नाम लेने से किसी को रोक सकता है? मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूं कि अगर श्रीराम का नाम भारत में नहीं लिया जायेगा तो क्या यह पाकिस्तान में जपा जायेगा।’’ सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें यह नजर आ रहा है कि बनर्जी शनिवार को पश्चिम मिदनापुर जिले में एक जगह पर अपनी कार रोकती हैं और वहां ‘‘जय श्री राम’’ का उद्घोष कर रहे लोगों को खदेड़ देती हैं।
कर्जमाफी पर शिवराज का हमला कहा- मुझे नहीं किसानों को संतुष्ट करें मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री का काफिला उसी इलाके से होकर गुजर रहा था। शाह ने दावा किया, ‘‘नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में पश्चिम बंगाल को 4,24,800 करोड़ रुपये दिये लेकिन यह जनता तक नहीं पहुंचा बल्कि सिंडिकेट को पहुंच गया।’’ उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संप्रग-2 सरकार के तहत राज्य को सिर्फ 1,32,000 करोड़ रुपये आवंटित किये गए थे। भाजपा प्रमुख ने बांग्लादेश से आये अवैध प्रवासियों को देश से हटाने के लिये राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को लागू करने की अपनी पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराया।


Download Android App
Download iOS App




