पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ व्यापारिक संबंधों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। वाणिज्य मंत्रालय ने घोषणा की है कि अब पाकिस्तान से किसी भी प्रकार का आयात या निर्यात नहीं होगा। यह कदम पाकिस्तान को एक बड़ा झटका है। अगर पाकिस्तान को कोई सामान भेजना या आयात करना है तो पहले मोदी सरकार की मंजूरी की आवश्यकता होगी।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान को पानी पीला दिया है। पाकिस्तान से माल के आयात और निर्यात पर अब पूरी तरह से रोक लग गई है, इसलिए अब किसी भी तरह से कोई माल भारत से मंगाया नहीं जाएगा और न ही किसी तरह का सामान भेजा जाएगा। वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि अब फैक्ट्री से आयात और निर्यात पर पूरी तरह से रोक लग गई है।

अब इनडायरेक्ट भी बंद
बता दें कि पहले डायरेक्ट ट्रेड बंद कर दिया गया था, लेकिन अब इनडायरेक्ट व्यापार भी बंद कर दी गई है। भारत के इस बड़े एक्शन से पाकिस्तान को गहरा चोट लगेगा। इसके लिए भारत का वाणिज्य मंत्रालय उन उत्पादों की लिस्ट तैयार कर रहा है, जिन्हें भारत से आयत और निर्यात नहीं किया जाएगा।
दो मई को मिली थी जानकारी
वाणिज्य मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, भारत ने पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के डायरेक्ट आयात या इनडायरेक्ट आयात एसोसिएशन पर सक्रिय प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। विदेश व्यापार नीति (एफटीपी) 2023 में इस संबंध में एक प्रस्ताव जोड़ा गया है। जिसमें कहा गया है कि अगले आदेश में तत्काल प्रभाव से पाकिस्तान से आने वाले या शामिल होने तक सभी आश्रितों के डायरेक्ट आयात को प्रतिबंधित किया जा रहा है। यह जानकारी 2 मई की अधिसूचना में दी गई है।
राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए लिया फैसला
विदेश व्यापार महानिदेशालय ने एक अधिसूचना में कहा कि यह प्रतिबंध राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के हित में लगाया गया है। इन प्रतिबंधों में किसी भी तरह की छूट के लिए भारत की मोदी सरकार की मंजूरी की आवश्यकता होगी। इसका साफ मतलब है कि अगर पाकिस्तान को कोई सामान भेजना या आयात करना है तो पहले मोदी सरकार की मंजूरी की आवश्यकता होगी।
पाकिस्तान से भारत क्या आता था?
पहले सीमेंट, जिप्सम, फल, तांबा, और नमक जैसे उत्पाद आयात होते थे, लेकिन 2019 के बाद आयात लगभग शून्य हो गया. 2024 में पाकिस्तान से भारत का आयात मात्र 48 लाख डॉलर रहा. यह सिर्फ जरूरी चीजें जैसे सेंधा नमक और मुल्तानी मिट्टी ही मंगाता था. अब यह भी पूरी तरह से बंद हो जाएगा.
भारत से क्या-क्या चीजें जाती थीं पाकिस्तान
दोनों देशों के बीच व्यापार रोक होने से पहले भारत मुख्य रूप से केमिकल, दवाइयां, फ़ूड प्रोडक्ट्स और मसाले निर्यात करता था। इसके अलावा चाय, रंग, कॉफ़ी, प्याज, टमाटर, चीनी, नमक और ऑटो पार्ट्स जैसी चीजें भी तीसरे देशों के जरिए भेजता था।
मोदी सरकार की आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीति: मंत्री नित्यानंद राय


Download Android App
Download iOS App



