Apple Event 2025: कल होंगे बड़े ऐलान, iPhone 17 Series से Watch Series 11 तक, जानें कैसे देखे Live Event

Summary :

Apple Event 2025: Apple के iPhone 17 सीरीज को लेकर सभी को बेस्रबी से इंतजार है लेकिन अब ग्राहकों को ज्यादा दिनों तक इंतजार नहीं करना होगा। बता दें कि Apple 9 सितंबर टैगलाइन अवे ड्रॉपिंग के साथ अमेरिका के कैलिफोर्निया में एप्पल पार्क के स्टीव जॉब्स थिएटर में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान iPhone 17 सीरीज, Apple Airpods, Apple Watch Series समेत कई बडे ऐलान किए जाएंगे। Apple iPhone 17 Series 9 सितंबर को iPhone 17 को लॉन्च किया जाएगा। इस दौरान Apple एक रेगुलर और दो PRO स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकता है और प्लस फ़ोन…

Apple Event 2025: Apple के iPhone 17 सीरीज को लेकर सभी को बेस्रबी से इंतजार है लेकिन अब ग्राहकों को ज्यादा दिनों तक इंतजार नहीं करना होगा। बता दें कि Apple 9 सितंबर टैगलाइन अवे ड्रॉपिंग के साथ अमेरिका के कैलिफोर्निया में एप्पल पार्क के स्टीव जॉब्स थिएटर में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान iPhone 17 सीरीज, Apple Airpods, Apple Watch Series समेत कई बडे ऐलान किए जाएंगे।

Apple iPhone 17 Series

Apple Event 2025
Apple Event 2025

9 सितंबर को iPhone 17 को लॉन्च किया जाएगा। इस दौरान Apple एक रेगुलर और दो PRO स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकता है और प्लस फ़ोन की जगह एक नया स्लीम iPhone 17 Air मॉडल लॉन्च किया जा सकता है। डिजाइन की बात करें तो मोटाई 5.5 मिमी और स्क्रीन 6.6 इंच होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि iPhone 17 Air को आज के मॉडल की तुलना में 0.08 इंच स्लीम डिजाइन दिया जाएगा। वहीं आईफोन 17 में नई और बड़ी 6.3 इंच की डिस्पले मिलने का अनुमान है जिसमें 60Hz के बजाय 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है।

Apple Watch Series 11

Apple Watch Series 11
Apple Watch Series 11

कल कई बड़े ऐलान में iPhone 17 Series के साथ ही Watch Series 11 को भी लॉन्च किया जाएगा। जिसमें डिजाइन में बदलाव दमदार चिपसेट के साथ ही कई नए फीचर को शामिल किया जाएगा। साथ ही Apple Watch Ultra 3 को भी लॉन्च किया जा सकता है इस स्मार्टवॉच में S-11 चिपसेट, स्लीम डिजाइन और 5G सपोर्ट समेत कई फीचर मिलने की संभावना है

How to Watch Apple Event 2025

Apple Event 2025
Apple Event 2025

Apple कल अपने बड़े इवेंट में कई ऐलान करेगा। बता दें कि यह इवेंट Apple पार्क के स्टीव जॉब्स थिएटर में आयोजित किया जाएगा और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम देखने के लिए Youtube, Twitter, Apple Portal और आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर मुफ्त में देखा जा सकता है। यह इवेंट भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे से शुरू होगा।

iPhone 17 Series Price in India

iPhone 17 सीरीज के फीचर और डिजाइन में बदालव के साथ ही कीमतों में भी बदलाव किया जा सकता है। आईए जानते है भारत में इस सीरीज की क्या कीमत हो सकती है।

मॉडल अनुमानित कीमत (₹)
iPhone 17 ₹79,900
iPhone 17 Air ₹90,000
iPhone 17 Pro ₹1,45,000
iPhone 17 Pro Max ₹1,65,000

ALSO READ: Apple iPhone 17 Series Launch Date Confirmed: खत्म हुआ इंतजार, बड़े बदलाव के साथ लॉन्च होगी सीरीज

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।