Bigg Boss 19 Munawar Faruqui: Bigg Boss 19 में हुई Munawar Faruqui की एंट्री, घरवालों के साथ Salman Khan को भी किया रोस्ट

Summary :

Bigg Boss 19 Munawar Faruqui: बिग बॉस 19 टेलीविजन के सबसे विवादास्पद रियलिटी शो के रूप में अपनी प्रतिष्ठा पर खरा उतर रहा है, और इस वीकेंड के एपिसोड से पहले ही ड्रामा चरम पर है। होस्ट सलमान खान ने वीकेंड का वार के दौरान कमान संभाली, पूरे हफ्ते घरवालों की हरकतों पर बात की और घर से बेघर होने की घोषणा रविवार तक टालकर दर्शकों को हैरान कर दिया। इस तनाव के बीच, एपिसोड का मुख्य आकर्षण स्टैंड-अप कॉमेडियन और पूर्व बिग बॉस विजेता मुनव्वर फारुकी की वापसी रही, जिन्होंने एक बिल्कुल नए अवतार में सरप्राइज़ एंट्री की। अपनी…

Bigg Boss 19 Munawar Faruqui: बिग बॉस 19 टेलीविजन के सबसे विवादास्पद रियलिटी शो के रूप में अपनी प्रतिष्ठा पर खरा उतर रहा है, और इस वीकेंड के एपिसोड से पहले ही ड्रामा चरम पर है। होस्ट सलमान खान ने वीकेंड का वार के दौरान कमान संभाली, पूरे हफ्ते घरवालों की हरकतों पर बात की और घर से बेघर होने की घोषणा रविवार तक टालकर दर्शकों को हैरान कर दिया।

इस तनाव के बीच, एपिसोड का मुख्य आकर्षण स्टैंड-अप कॉमेडियन और पूर्व बिग बॉस विजेता मुनव्वर फारुकी की वापसी रही, जिन्होंने एक बिल्कुल नए अवतार में सरप्राइज़ एंट्री की। अपनी तीक्ष्ण बुद्धि के लिए जाने जाने वाले, मुनव्वर ने एक मज़ेदार रोस्ट सेगमेंट दिया जिसने प्रतियोगियों और सलमान दोनों को हंसने पर मजबूर कर दिया।

Bigg Boss 19 Munawar Faruqui: मुनव्वर ने किया सबको रोस्ट

मुनव्वर फारुकी ने घरवालों को जमकर रोस्ट किया। सबसे पहले उन्होंने प्रणीत की क्लास लगाई और कहा कि मैं यहां आज प्रणीत की वजह से हूं अगर दो दिन पहले ये रोस्ट का काम कर लेता तो मुझे बिग बॉस यहां नहीं बुलाते। इसके बाद मुनव्वर अभिषेक को रोस्ट करते हैं और कहते हैं कि मेरे चाचा आपके बहुत बड़े फैन हैं उनके पास भी एक स्कूटर है जो आवाज बहुत करता है काम नहीं करता।

ये सुनकर सब घरवाले हंसने लगते हैं, इसके बाद मुनव्वर आवेज दरबार को भी कहते हैं कि वे दिख नहीं रहे हैं। इसके बाद मुनव्वर नेहल. जीशान सहित कई की बैंड बजाते हैं। वहीं मुनव्वर तान्या को भी रोस्ट करते हैं और कहते हैं कि आपके साड़ियों पर गलव्स देखकर आपको मच्छरदानी बेचने वाले ब्रैंड ने एड के लिए अप्रोच किया है। मुनव्वर अमाल मलिक को खर्राटों के लिए भी रोस्ट करते हैं। इसके बाद मुनव्वर ने स्टैंड-अप कॉमेडियन कुल्लू और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड साहिबा के साथ मिलकर कंटेस्टेंट की खूब खिंचाई की।

Bigg Boss 19 Munawar Faruqui
Bigg Boss 19 Munawar Faruqui

सलमान को किया Munawar Faruqui ने रोस्ट

दरअसल, सलमान खान ने नीलम गिरी से कहा, कि अगर किसी का स्वागत भोजपुरी भाषा में करना है, तो कैसे करेंगे, सलमान खान ने कहा कि मान लीजिए गौरव खन्ना का स्वागत करना है, तो बताइए, कैसे बोलेंगे, इसके बाद नीलम ने भोजपुरी में वेलकम करने के लिए जो-जो बोला सलमान खान से उसे रिपीट किया और गौरव की जगह कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का नाम लिया।

फिर स्टेज पर मुनव्वर फारूकी पहुंचते हैं, जिन्हें देखकर घरवाले काफी एक्साइटेड हो जाते हैं, लेकिन इस बीच मुनव्वर घरवालों को एंटरटेन करने के साथ-साथ उन्हें रोस्ट भी करते हैं, इतना ही नहीं कॉमेडियन ने सलमान खान को भी रोस्ट किया। दरसअल, मुनव्वर ने अपने दोस्तों आदित्य कुलश्रेष्ठ और साहिबा के साथ ‘बिग बॉस’ हाउस में दाखिल हुए थे।

Bigg Boss 19 Munawar Faruqui
Bigg Boss 19 Munawar Faruqui

शहबाज बदेशा बने पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट

फैंस को आज भी शहबाज की बिग बॉस 13 के फैमिली वीक के दौरान की छोटी लेकिन मस्ती भरी एंट्री याद है, जब उन्होंने सलमान खान से लेकर दर्शकों तक को खूब एंटरटेन किया था। अब उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री सीजन 19 में हो चुकी है, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वो इस बार हल्की-फुल्की मस्ती लेकर आते हैं या फिर घर में बड़ा ड्रामा खड़ा कर देते हैं।

Bigg Boss 19 Munawar Faruqui
Bigg Boss 19 Munawar Faruqui

शो में अभी कौन-कौन?

बता दें अभी घर में 16 कंटेस्टेंट्स कैद हैं। इनमें गौरव खन्ना, अमाल मलिक, अशनूर कौर, तान्या मित्तल, अवेज दरबार, प्रणित मोरे, नगमा मिराजकर, नीलम गिरी, मृदुल तिवारी, कुणिका सदानंद, बसीर अली, अभिषेक बजाज, जीशान कादरी, नेहल चुडासमा, फरहाना भट्ट और नतालिया जानोसजेक हैं।

Also Read: Bigg Boss 19 Wild Card Entry: बिग बॉस 19′ में पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री, घरवालों को लगा झटका

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।