Bigg Boss 19 Update: इस हफ्ते कौन-कौन हुआ घर से बेघर होने के लिए Nominate और क्या कुछ कंटेस्टेंट को मिलेगा Fan Following का फायदा?

Summary :

Bigg Boss 19: सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो Bigg Boss 19 हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स के साथ दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। ड्रामा, झगड़े, दोस्ती और स्ट्रैटेजी से भरा यह शो अपने तीसरे हफ्ते मेंपहुंच चुका है। दिलचस्प बात यह है कि अभी तक घर से किसी भी कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता नहीं दिखाया गया है, लेकिन अब गेम और भी सख्त होता नजर आ रहा है। इस हफ्ते नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और चार सदस्यों पर घर से बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है। अब घर में 17 कंटेस्टेंट्स…

bigg boss 19 nominatios

Bigg Boss 19: सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो Bigg Boss 19 हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स के साथ दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। ड्रामा, झगड़े, दोस्ती और स्ट्रैटेजी से भरा यह शो अपने तीसरे हफ्ते मेंपहुंच चुका है। दिलचस्प बात यह है कि अभी तक घर से किसी भी कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता नहीं दिखाया गया है, लेकिन अब गेम और भी सख्त होता नजर आ रहा है। इस हफ्ते नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और चार सदस्यों पर घर से बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है।

अब घर में 17 कंटेस्टेंट्स

शुरुआत में 16 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुआ यह सीजन अब और भी दिलचस्प हो गया है। हाल ही में वीकेंड का वार एपिसोड में एक वाइल्ड कार्ड एंट्री ने घर का माहौल बदल दिया। इस एंट्री के साथ अब घर के अंदर कुल 17 कंटेस्टेंट्स मौजूद हैं। ऐसे में शो में कॉम्पिटीशन और ज्यादा बढ़ है क्योंकि हर कोई अपनी जगह बचाने के लिए पूरी ताकत दिखा रहा है।

Bigg Boss 19

 

क्या था नॉमिनेशंस का टास्क

इस हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क बिग बॉस के हिस्ट्री में सबसे अलग रहा है। घरवालों को दो-दो की जोड़ी में बांटा गया जिसमें हर जोड़ी में एक लड़का और एक लड़की शामिल थी। टास्क के नियमों के अनुसार, लड़के को स्कूटर पर बैठकर लगातार हॉर्न बजाना था जबकि लड़की को घर के अंदर घंटी बजाते हुए 19 मिनट तक गिनती करनी थी। इस टास्क की खासियत यह थी कि कपल को खुद अंदाज़ा लगाना था कि कब 19 मिनट पूरे हुए और जो भी जोड़ी इस समय के सबसे करीब पहुंचेगी, वो सेफ हो जाएगी। लेकिन जैसे हर टास्क में होता है, यहां भी बाकी घरवालों को मौके दिए गए कि वे टास्क कर रहे कपल का ध्यान भटकाएं। हंगामे, शोरगुल के बीच जोड़ी के लिए समय का सही अंदाज़ा लगाना बेहद मुश्किल रहा।

Bigg Boss 19 Nominations

कौन-कौन हुए नॉमिनेट

इस टास्क के नतीजे में नगमा मिराजकर और अवेज दरबार की जोड़ी के साथ-साथ मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) और नतालिया की जोड़ी हार गई। नतीजा यह हुआ कि ये चारों कंटेस्टेंट्स सीधे नॉमिनेशन की लिस्ट में आ गए हैं। अब दर्शकों के वोट तय करेंगे कि इन चार में से किसका सफर यहां खत्म होगा।

दो हफ्तों से टला एलिमिनेशन

बता दें, अब तक शो में दो हफ्ते गुजर चुके हैं लेकिन किसी भी कंटेस्टेंट को बाहर नहीं किया गया। वीकेंड का वार में बीते हफ्ते कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) सबसे कम वोट पाकर बाहर जाने की कगार पर थीं, लेकिन उन्होंने अपनी ‘स्पेशल पावर’ का यूज़ करते हुए खुद को सेफ कर लिया। इस वजह से उनका सफर फिलहाल जारी है। हालांकि इस बार घरवालों ये साफ़-साफ़ पता चल चुका है कि अब बचने का कोई आसान रास्ता नहीं है।

Kunickaa Sadanand

कौन होगा घर से बेघर

अब सबकी नजरें आने वाले वीकेंड का वार पर टीकी है, जहां सलमान खान (Salman Khan) न सिर्फ घरवालों की क्लास लगाएंगे बल्कि किसी एक कंटेस्टेंट को घर से बाहर भी करेंगे। इस बार चार सदस्य नॉमिनेट हैं, इसलिए मुकाबला कड़ा रहने वाला है। नगमा और अवेज की सोशल मीडिया पर पहले से ही तड़गी फैन फॉलोइंग है, वहीं नतालिया और मृदुल शो में अपनी परफॉर्मेंस और टास्क स्ट्रैटेजी के जरिए दर्शकों का ध्यान खींचने की कोशिश कर रहे हैं।

salman khan

 

 

 

ऑडियंस की एक्साइटमेंट इस बात को लेकर लगातार बनी हुई है कि इस बार आखिरकार किसका सफर बिग बॉस घर में ख़त्म होता है। क्या मजबूत फैन बेस वाले कंटेस्टेंट सेफ रहेंगे या फिर कोई नया शॉकिंग ट्विस्ट देखने को मिलेगा? बिग बॉस के फैंस मान रहे हैं कि पहला एलिमिनेशन काफी शॉकिंग हो सकता है।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19 Munawar Faruqui: Bigg Boss 19 में हुई Munawar Faruqui की एंट्री, घरवालों के साथ Salman Khan को भी किया रोस्ट

Yashika Jandwani