नोएडा में फॉक्सकॉन 300 एकड़ जमीन पर फैक्ट्री लगाएगी, जहां Apple के iPhone का निर्माण होगा। यह फैक्ट्री उत्तरप्रदेश में दूसरी सबसे बड़ी फैक्ट्री होगी और लगभग 40 हजार रोजगार के अवसर पैदा करेगी।
भारत में Apple के कई यूजर्स है जो Apple के प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करते है। अब Apple के iphone का निर्माण उत्तरप्रदेश के नोएडा में होने वाला है। ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन नोएडा में लगभग 300 एकड़ जमीन पर फैक्ट्री लगाने की योजना बना रही है। अगर फॉक्सकॉन नोएडा में फैक्ट्री स्थापित करती है तो यह दूसरी सबसे बड़ी फैक्ट्री होगी जिससे लगभग 40 हजार रोजगार के अवसर पर पैदा होंगे। बता दें कि फॉक्सकॉन Apple के प्रोडक्ट्स बनाने के साथ ही माइक्रोसॉफ्ट, SONY, समेत कई इलेक्ट्रॉनिक सामान का निर्माण भी करती है।
50 एकड़ की जमीन खरीदी
300 एकड़ जमीन पर फैक्ट्री लगाने के लिए अभी सरकार से बातचीत चल रही है। बता दें कि यह जमीन नोएडा से जुड़े यमुना एक्सप्रेसवे के पास हो सकती है। यह एक्सप्रेसवे ग्रेटर नोएडा को आगरा के साथ जोड़ता है। इस जमीन की देखरेख YEIDA के हाथों में है। HCL-फॉक्सकॉन ने अभी OSAT के लिए 50 एकड़ की जमीन खरीद ली है। इस जमीन पर सेमीकंडक्टर चिप्स से जुड़े प्रोडक्ट्स पर कार्य होगा लेकिन अभी मंजूरी नहीं मिली है।
2025 की पहली तिमाही में स्मार्टफोन बिक्री में 3% की वृद्धि: रिपोर्ट
शुरूआती दौर की बातचीत जारी
फॉक्सकॉन को भारत में निवेश करने के लिए सरकार ने 300 एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव रखा था। अब इस प्रस्ताव पर शुरूआती दौर की बातचीत चल रही है। सभी दौर की बातचीत और सहमती के बाद ही आधिकारिक तौर पर पता चलेगा की नोएडा में स्थापित होने वाली इलेक्ट्रॉनिक ईकाई में किन प्रोडक्ट्स का निर्माण होगा। लेकिन एक फॉक्सकॉन ने भारत में 25-30 मिलियन iPhone बनाने का लक्ष्य रखा है जिससे यह बात साफ है कि अगर नोएडा में फैक्ट्री बनती है तो IPHONE का बड़े पैमाने पर निर्माण होना संभव है।


Download Android App
Download iOS App




