टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी डेंगू से जूझ रही हैं, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को चियर्स कहते हुए अपनी हालत के बारे में बताया। उनकी पोस्ट के बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपनी खराब सेहत को लेकर चर्चा में हैं। अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका इन दिनों डेंगू से जूझ रही हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपनी बीमारी की जानकारी फैंस के साथ शेयरकी है, जिसके बाद से उन्हें लेकर फैंस चिंता जता रहे हैं।
क्यों कहा चियर्स
बता दें, हाल ही में दिव्यांका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें थर्मामीटर का तापमान 102.3°F दिख रहा था। इस फोटो में दिव्यांका बाथरोब पहने शीशे के सामने बैठी नजर आ रही हैं और उनके बाल सेट हो रहे हैं। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, “जो लोग जानना चाह रहे थे… डेंगू हो गया है। लेकिन मैं ठीक हो रही हूं चियर्स!” उनकी इस पोस्ट के बाद से सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
तलाक की खबरों पर किया रियेक्ट
इसी बीच दिव्यांका की पर्सनल लाइफ को लेकर भी अफवाहें उड़ने लगीं। हाल ही में सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई थी कि दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों तलाक की ओर बढ़ रहे हैं। हालांकि, इन खबरों पर विवेक दहिया ने रियेक्ट करते हुए इन अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया।
ये सब झूठी खबरें हैं
एक इंटरव्यू में विवेक ने कहा, “ये सब झूठी खबरें हैं। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। लोग इन बातों पर यकीन ना करें।” उन्होंने आगे मजाकिया अंदाज़ में बताया कि जब उन्होंने और दिव्यांका ने ये खबर पढ़ी, तो दोनों एक साथ आइसक्रीम खा रहे थे और इस खबर पर हंसने लगे। विवेक ने कहा, “अगर ये अफवाह थोड़ी और लंबी चलती, तो हम पॉपकॉर्न भी ले आते।”
Divyanka Tripathi Saree Looks: छोटे पर्दे की चहेती बहू दिव्यांका की साड़ी Style से लें Fashion Tips
क्यों नहीं कर रही टीवी पर वापसी
वर्क फ्रंट की बात करें तो दिव्यांका फिलहाल छोटे पर्दे से दूर हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें फिलहाल ऐसी कोई स्क्रिप्ट नहीं मिल रही है जो उन्हें टीवी पर वापसी के लिए एक्साइट करें। बता दें, दिव्यांका को टीवी पर आखिरी बार पॉपुलर शो ‘ये है मोहब्बतें’ में देखा गया था, जिसमें उनके किरदार ‘इशिता’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यह शो उनके करियर के सबसे हिट शोज़ में से एक रहा है। फिलहाल फैंस एक ओर जहां दिव्यांका की तबीयत को लेकर परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर वह खुश है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी बिल्कुल सही चल रही है।


Download Android App
Download iOS App



