महाकुंभ में अब तक 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया पावन स्नान: UP सूचना विभाग

Summary :

बाबा रामदेव ने प्रयागराज में श्री गुरुकशरणी कुंभ मेला में लगाया शिविर

दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम, महाकुंभ 2025 में मंगलवार को भी श्रद्धालुओं का त्रिवेणी संगम पर पहुंचना जारी रहा। इस बीच, योग गुरु बाबा रामदेव ने प्रयागराज में श्री गुरुकशरणी कुंभ मेला शिविर में लगातार दूसरे दिन मुफ्त योग चिकित्सा और ध्यान शिविर का आयोजन किया। महाकुंभ मेले में त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई है। उत्तर प्रदेश सरकार के आंकड़ों के अनुसार, 13 जनवरी को आयोजन के शुरू होने के बाद से 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और यमुना नदियों के संगम पर डुबकी लगा चुके हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सोमवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। गृह मंत्री अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा राम देव और अन्य संत-महंत भी थे धार्मिक समागम में दुनिया भर से श्रद्धालुओं की असाधारण भक्ती भी देखी गई।

 हर 12 साल में आयोजित होने वाला महाकुंभ इस बार प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। परंपरा के अनुसार, तीर्थयात्री संगम पर आते हैं। गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम में पवित्र डुबकी लगाते है। ऐसा माना जाता है कि इससे पापों का नाश होता है और मोक्ष (मुक्ति) मिलता है। 13 जनवरी से शुरू हुआ यह आयोजन 26 फरवरी तक चलेगा। प्रमुख स्नान तिथियों में 3 फरवरी (बसंत पंचमी – तीसरा शाही स्नान), 12 फरवरी (माघी पूर्णिमा) और 26 फरवरी (महा शिवरात्रि) शामिल हैं। 

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।