Baghpat Youths Harassing Woman: उत्तर प्रदेश के बागपत के बड़ौत-दिल्ली हाईवे पर मनचलों की आशिकी महिलाओं के लिए भारी पड़ गई। 26 अप्रैल की रात अस्पताल से लौट रही युवती, उसकी बहन और भाभी के साथ कुछ नशे में धुत युवकों ने बदतमीजी की। आरोपियों ने महिलाओं को देखते ही ‘चाची आई लव यू’ कहकर अश्लील इशारे और भद्दे कमेंट्स किए। लेकिन मनचलों को ऐसी हरकत करना बहुत भारी पड़ा, उनकी इस हरकत ने उन्हें सलाखों के पीछे पंहुचा दिया।
युवकों की इस हरकत से परेशान होकर युवती ने तुरंत 112 पर कॉल पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शुभम, विक्रांत और विनीत नामक युवकों को धर दबोचा।
‘चाची आई लव यू’ बोलकर शुरू की छेड़खानी
यह घटना उस वक़्त हुई जब एक परिवार अस्पताल से दवाई लेकर घर लौट रहा था। तभी दिल्ली हाइवे पर एक बैंकेट हॉल के पास वैगनआर कार में सवार चार उनके पास आए और कार का शीशा नीचे करके अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगे। पीड़ित युवती ने बताया कि आरोपी नशे में धुत होकर लगातार पीछा कर रहे थे और गंदे इशारे कर रहे थे। आरोपियों ने पहले ‘चाची आई लव यू’ बोलकर छेड़खानी शुरू की और फिर कुछ दूर जाकर रास्ता रोक लिया। मनचलों की इस हरकत से वह डरी नहीं, उन्होंने साहस दिखाया और बीच सड़क पर पुलिस को सूचना देकर मनचलों की सारी हेकड़ी निकाल दी और सलाखों के पीछे पंहुचा दिया।
कार से शराब की बोतलें बरामद
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की कार की तलाशी ली, तो अंदर से शराब की बोतलें बरामद हुई। इससे साफ़ था कि युवक नशे में धुत होकर सड़कों पर गुंडागर्दी कर रहे थे। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक युवक फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार साथी की तलाश जारी है।
Also Read: ममता शर्मसार! मां ने 18 महीने की मासूम को नाले में फेंका, CCTV फुटेज ने खोली खौफनाक वारदात की पोल





















