Vaibhav Sooryavanshi की असली उम्र का दोस्त ने किया खुलासा, वायरल वीडियो से सामने आया सच

Summary :

Vaibhav Sooryavanshi Real Age: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन इतना बेहतरीन रहा है कि हर तरफ उनकी ही चर्चाएं हो रही हैं। खास तौर पर शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जब उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में शतक जड़ा, तब से हर कोई उनके परफॉर्मेंस को लेकर बातें करता दिखाई दिया है। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने खुद को एक आक्रामक बल्लेबाज के रूप में फैंस के सामने दिखाया है। हालांकि, जब पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें टीम में शामिल किया था, तब उनकी एबिलिटी से ज्यादा उनकी उम्र को लेकर सवाल उठ रहे…

Vaibhav Sooryavanshi Real Age: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन इतना बेहतरीन रहा है कि हर तरफ उनकी ही चर्चाएं हो रही हैं। खास तौर पर शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जब उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में शतक जड़ा, तब से हर कोई उनके परफॉर्मेंस को लेकर बातें करता दिखाई दिया है। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने खुद को एक आक्रामक बल्लेबाज के रूप में फैंस के सामने दिखाया है। हालांकि, जब पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें टीम में शामिल किया था, तब उनकी एबिलिटी से ज्यादा उनकी उम्र को लेकर सवाल उठ रहे थे। उस समय उनकी उम्र 13 साल बताई गई थी, जिस पर कई फैंस को यकीन नहीं हुआ था।

Vaibhav Sooryavanshi Real Age: क्या है बीसीसीआई के रिकॉर्ड का सच?

बीसीसीआई के रिकॉर्ड के मुताबिक वैभव का जन्म 27 मार्च 2011 को बिहार के समस्तीपुर में हुआ था। राजस्थान रॉयल्स द्वारा खरीदे जाने के समय वह 13 साल के थे और 14 साल की उम्र में उन्होंने आईपीएल में डेब्यू किया। अपने पहले ही सीजन में 35 गेंदों में शतक लगाकर उन्होंने इतिहास रच दिया था। अब दूसरे सीजन के बाद उनके टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Vaibhav Sooryavanshi Real Age: वायरल क्लिप में बताई गई वैभव की सच्चाई

Vaibhav Sooryavanshi Real Age
Vaibhav Sooryavanshi Real Age (Source: Social Media)

फिर भी उनकी उम्र को लेकर विवाद खत्म नहीं हुआ है। दरअसल, साल 2023 के एक इंटरव्यू की क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें वैभव कहते नजर आते हैं कि वह सितंबर 2023 में 14 साल के हो जाएंगे। अगर यह सही माना जाए, तो उनकी असलीयत में उम्र रिकॉर्ड में दर्ज उम्र से डेढ़ से दो साल ज्यादा हो सकती है।

Vaibhav Sooryavanshi Real Age
Vaibhav Sooryavanshi Real Age (Source: Social Media)

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा इंसान वैभव का दोस्त है और वह उनके साथ खेल चुका है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन वीडियो में वह इंसान कहता है कि 27 मार्च 2011 ही वैभव की असली बर्थ डेट है।

Vaibhav Sooryavanshi Real Age: क्या है वैभव के कोच का कहना?

Vaibhav Sooryavanshi Real Age
Vaibhav Sooryavanshi Real Age (Source: Social Media)

वैभव के कोच ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह 9 साल के थे, तब बीसीसीआई ने उनका बोन टेस्ट कराया था जिसमें उनकी उम्र करीब 10 साल 2 महीने आंकी गई थी। ऐसे में हो सकता है कि वैभव ने उसी आधार पर अपनी उम्र बताई हो।

अगर उनके प्रदर्शन की बात करें, तो वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के 15 मैचों में 609 रन बनाए हैं। इन 15 पारियों में उन्होंने 2 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं। उनके शानदार खेल को देखते हुए अब उन्हें जल्द ही भारतीय टीम में शामिल करने की मांग उठने लगी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जून में आयरलैंड दौरे के लिए उन्हें टीम इंडिया में मौका मिल सकता है। घरेलू क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने 8 फर्स्ट क्लास मैचों की 12 पारियों में 207 रन बनाए हैं, जबकि लिस्ट ए के 8 मैचों में उनके नाम 353 रन दर्ज हैं।

Read More: क्या Ashish Chanchlani की एक्स हैं Arshdeep Singh की गर्लफ्रैंड?, सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।