Bahraich woman self delivery: उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। एक गर्भवती महिला को जब लेबर पेन तेज हो गया और वह बर्दाश्त से बाहर हो गई, तो उसने घर पर रखे चाकू से अपना पेट फाड़कर बच्चे को निकाल लिया। यह देखकर रोंगटे खड़े हो गए। उसे बहुत खून बह रहा था, इसलिए उसे पास के एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। उसकी हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने उसे दूसरे हॉस्पिटल रेफर कर दिया।
Woman cuts own stomach with knife for delivery: क्या है पूरा मामला?
यह पूरी घटना नंदवाल गांव में हुई। गांव की रहने वाली ननकई प्रेग्नेंट थी। उस सुबह उसे लेबर पेन शुरू हुआ। घर पर कोई नहीं था। जब दर्द बर्दाश्त से बाहर हो गया, तो उसने चाकू से अपना पेट फाड़ लिया। उसकी चीखें सुनकर आस-पास के लोग मौके पर दौड़े।
Labour Pain incident: छठी बार मां बनी महिला की हालत नाजुक (Bahraich woman self delivery)
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ननकई की मां भी अस्पताल पहुंच गई। जहां डॉक्टर ने बताया कि महिला की स्थिति काफी गंभीर है। जबकि नवजात बच्ची पूरी तरह ठीक ठाक है। महिला का इलाज जारी है। चाकू से पेट फाड़ने वाली ननकई महिला के चार बेटे व एक बेटी पहले से हैं। जबकि छठी बेटी को उसने चाकू से पेट फाड़कर गर्भ से बाहर निकाला। ननकई की मां ने बताया कि दामाद की छह माह पहले मौत हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App






