Bank Holidays in August 2025: जल्दी निपटाएं बैंक के काम-काज, इस महीने है छुट्टी की भरमार

Summary :

Bank Holidays in August 2025: अगस्त महीने की शुरूआत के साथ ही Bank Calendar भी जारी हो गया है। इस महीने बैंक कर्मचारियों के लिए छुट्टी की भरमार है वहीं बैंक से जुड़े कामकाज और वित्तीय लेनदेन के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि बैंक में शनिवार, रविवार और सरकारी छुट्टी मिलाकर कुल 15 दिनों तक की छुट्टी रहेगी। अगस्त महीनें में सिर्फ 15 दिन ही बैंक खुले रहेंगे। आईए विस्तार से जानते है कि अगस्त में किस दिन बैंक बंद रहेंगे। 8 अगस्त को बैंक का अवकाश सिक्किम के गंगटोक में तेंडोंग…

Bank Holidays in August 2025: अगस्त महीने की शुरूआत के साथ ही Bank Calendar भी जारी हो गया है। इस महीने बैंक कर्मचारियों के लिए छुट्टी की भरमार है वहीं बैंक से जुड़े कामकाज और वित्तीय लेनदेन के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि बैंक में शनिवार, रविवार और सरकारी छुट्टी मिलाकर कुल 15 दिनों तक की छुट्टी रहेगी। अगस्त महीनें में सिर्फ 15 दिन ही बैंक खुले रहेंगे। आईए विस्तार से जानते है कि अगस्त में किस दिन बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holidays in August 2025

8 अगस्त को बैंक का अवकाश

सिक्किम के गंगटोक में तेंडोंग लहो रुम फात के अवसर के दिन सिक्किम समेत कुछ राज्यों में बैंक की छुट्टी रहेगी लेकिन अन्य राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। बता दें कि राज्यों के स्थानीय त्यौहारों के कारण बैंको केवल कुछ ही राज्यों में बैंक बंद रहते है।

9 अगस्त को बैंक का अवकाश

9 अगस्त को देशभर में कई राज्यों में रक्षा बंधन का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी दिन दूसरा शनिवार भी है जिससे लगभग सभी राज्यों में बैंक की छुट्टी रहेगी।

15 अगस्त को बैंक का अवकाश

15 अगस्त को देश की आजादी के दिन सभी बैंक समेत कई कार्यलाय और दफ्तर बंद रहते है। इस दिन देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे।

16 अगस्त को बैंक का अवकाश

15 अगस्त के अगले दिन ही 16 अगस्त को जन्माष्टमी का त्यौहार है। इस दौरान कई राज्यों में यह त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है और कई राज्यों में जन्माष्टमी के दिन बैंक की छुट्टी रहेगी और कई राज्यों में बैंक खुलने की भी संभावना है।

19 अगस्त को बैंक का अवकाश

19 अगस्त को महाराजा बिबिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर का जन्मदिन मनाया जाता है। इस अवसर पर त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे और बाकी सभी राज्यों में बैंक समयानुसार खुले रहेंगे।

25 अगस्त को बैंक का अवकाश

25 अगस्त को गुवाहटी में श्रीमंत शंकरदेव की तीथी के अवसर पर असम और गुवाहटी में बैंक बंद रहेंगे और इन दो राज्यों को अलावा बाकी सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।

27 अगस्त को बैंक का अवकाश

27 अगस्त को देशभर के कई राज्यों में गणेश चतुर्थी का त्याहौर धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर कई राज्यों में बैंक समेत कई दफ्तरों की छुट्टी रहेगी और कई राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।

Bank Holidays in August 2025
Bank Holidays in August 2025

Bank Holidays in August 2025

बैंकों में सरकारी अवकाश और स्थानीय त्यौहारों के अवसर पर कई राज्यों में बैंक की छुट्टी रहेगी वहीं इन सभी सरकारी अवकाश के बीच साप्ताहिक अवकाश और महीने में आना वाला चौथा शनिवार भी शामिल है। सभी अवकाश को मिलाकर अगस्त के महीने में कुल 15 दिन ही बैंक खुलेंगे लेकिन यह सभी अवकाश राज्यों त्यौहारों पर भी निर्भर करते है।

ALSO READ: Income Tax Return File Kaise Kare: अब CA को कहे बाय, खुद फाइल करें ITR , आसान भाषा में जानें पूरा प्रोसेस

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।