Bigg Boss 19 को लेकर आया बड़ा Update, एक्ट्रेस Hunar Hali समेत Confirm हुआ इस एक्टर का नाम!

Summary :

टीवी जगत के सबसे पॉपुलर और कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के नए सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) अगस्त में लॉन्च होने जा रहा है और जैसे-जैसे शो की प्रीमियर डेट नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे इससे जुड़ी जानकारियां सामने आती जा रही हैं। शो की थीम और प्रीमियर डेट का खुलासा पहले ही हो चुका है और अब शो के पहले दो कंटेंट्स के नाम सामने आया है, जो शो का हिस्सा बन सकते हैं। क्या है वो दो नाम चलिए जानते है? हुनर हाली और श्रीराम चंद्रा हाल…

hunar hali bigg boss 19

टीवी जगत के सबसे पॉपुलर और कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के नए सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) अगस्त में लॉन्च होने जा रहा है और जैसे-जैसे शो की प्रीमियर डेट नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे इससे जुड़ी जानकारियां सामने आती जा रही हैं। शो की थीम और प्रीमियर डेट का खुलासा पहले ही हो चुका है और अब शो के पहले दो कंटेंट्स के नाम सामने आया है, जो शो का हिस्सा बन सकते हैं। क्या है वो दो नाम चलिए जानते है?

हुनर हाली और श्रीराम चंद्रा

हाल ही में सोशल मीडिया पर ‘बिग बॉस’ से जुड़ी विश्वसनीय अपडेट्स देने वाले हैंडल्स ने दावा किया है कि टीवी एक्ट्रेस हुनर हाली (Hunar Hali) और सिंगर श्रीराम चंद्रा (Sreerama chandra) इस बार शो में एंट्री लेने जा रहे हैं। पहले ऐसी खबरें थीं कि दोनों से मेकर्स की बातचीत चल रही है, लेकिन अब यह कहा जा रहा है कि दोनों ही कलाकारों की एंट्री फाइनल हो चुकी है।

bigg boss 19

 

हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और ना ही हुनर या श्रीराम चंद्रा (Sreerama chandra) ने इस बारे में कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी है, लेकिन सोशल मीडिया पर इनके नामों को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

हुनर हाली का विवादों से नाता

हुनर हाली (Hunar Hali) टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जो कई पॉपुलर धारावाहिकों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत मशहूर शो ‘कहानी घर घर की’ से की थी। इसके अलावा वह ‘गृहस्थी’, ‘ससुराल गेंदा फूल’, ‘दहलीज’, ‘एक बूंद इश्क’ और ‘थपकी प्यार की’ जैसे शोज में अहम किरदार निभा चुकी हैं।

hunar ali

हुनर तब सुर्खियों में आई थीं जब उनका एक वीडियो वायरल हो गया था, जिसमें वह ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गई थीं। इस वीडियो को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया गया था। अब वह ‘बिग बॉस’ के जरिए एक बार फिर खुद को साबित करने के लिए तैयार मानी जा रही हैं।

रियलिटी शो से बने स्टार

श्रीराम चंद्रा (Sreerama chandra) का नाम म्यूजिक इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम है। वह ‘इंडियन आइडल सीजन 5’ के विजेता रह चुके हैं और एक सफल प्लेबैक सिंगर भी हैं। श्रीराम ने हिंदी के साथ-साथ तेलुगु म्यूजिक इंडस्ट्री में भी अपनी खास पहचान बनाई है। इसके अलावा वह कई म्यूजिक रियलिटी शोज के होस्ट भी रह चुके हैं। अब वो ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) के घर में अपनी एंट्री से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।

sreerrama chandra

श्रीराम के फैंस उन्हें एक नए अवतार में देखने के लिए एक्साइटेड हैं, क्योंकि अब तक उन्होंने उन्हें सिर्फ स्टेज या स्टूडियो में ही देखा है। रियलिटी शो में उनका व्यवहार, स्ट्रेटजी और सोशल गेम दर्शकों के लिए दिलचस्प रहने वाला है।

क्या है ‘बिग बॉस 19’ की थीम

इस बार शो की थीम पॉलिटिक्स पर आधारित है। प्रोमो में होस्ट सलमान खान नेता के अवतार में नजर आ चुके हैं और शो की टैगलाइन है “इस बार बनेगी घरवालों की सरकार”। इसका मतलब है कि इस सीजन में कंटेस्टेंट्स को ज्यादा अधिकार दिए जाएंगे और बिग बॉस का इंटरफेरेंस बहुत कम होगा।

ऑफिशियल लिस्ट का इंतजार

जहां एक तरफ फैंस हुनर (Hunar Hali) और श्रीराम (Sreerama chandra) को शो में देखने के लिए एक्साइटेड हैं, वहीं सभी की नजरें अब मेकर्स की ऑफिशियल अनाउंसमेंट पर टिकी हैं। ‘बिग बॉस’ की कास्ट हमेशा से चर्चा में रही है और इस बार भी दर्शकों को एक दिलचस्प कंटेस्टेंट के लाइनअप देखने को मिल सकते है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या हुनर हाली और श्रीराम चंद्रा वाकई ‘बिग बॉस 19’ में नजर आते हैं या फिर फाइनल लिस्ट में कोई नया ट्विस्ट सामने आता है।

ये भी पढ़ें: कौन है Kalabhavan Navas जिनकी होटल के कमरे में मिली Dead Body?

Yashika Jandwani