इजरायल ने गाजा में बिजली आपूर्ति पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास पर दबाव बनाने के लिए यह कदम उठाया। ऊर्जा मंत्री एली कोहेन ने वीडियो बयान में इसकी पुष्टि की। हमास ने इस कदम को ब्लैकमेल बताया है। इजरायल हमास के साथ भविष्य की बातचीत के लिए तैयार है।
हमास पर दबाव बनाने के लिए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में अंधेरा करने का फैसला किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल ने 9 मार्च को गाजा में बिजली की सप्लाई को तुरंत रोकने का आदेश दिया। इसके पीछे कारण यह है कि इजरायल हमास पर बंधकों को जल्द से जल्द से रिहा करने का दबाव बनाना चाहता है। बता दें इजरायल हमास के साथ भविष्य के लिए नए स्तर से बातचीत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
ऊर्जा मंत्री ने दिया आदेश
इजरायल ने रविवार 9 मार्च को गाजा में बिजली आपूर्ति पर रोक लगाने का आदेश दिया। इजरायल के ऊर्जा मंत्री एली कोहेन ने एक वीडियो बयान जारी कर कहा, मैंने अभी-अभी गाजा पट्टी में बिजली आपूर्ति को रोकने को लेकर आदेश दिया है।
इससे पहले इजरायल की ओर से फैसला लिया गया कि हमास के युद्ध ग्रस्त इलाके में सभी राहत आपूर्तियाों को रोक दिया जाए। एक हफ्ते बाद ही इजरायल ने गाजा में बिजली सप्लाई रोकने का फैसला लिया। वहीं हमास ने इजरायल के बिजली कटौती और राहत आपूर्ति पर रोक के आदेश को साफ तौर पर ब्लैकमेल करार दिया है।
युद्धविराम का पहला चरण समाप्त
इजरायल- हमास युद्ध विराम समझौते का पहला चरण 1 मार्च शनिवार को खत्म हो गया है। दोनों पक्षों ने फिर से युद्ध में वापसी करने पर असहमति जताई। हालांकि रविवार से एक हवाई हमले समेत अनियमित हमले जारी हैं। इजरायल ने कहा था कि यह हमला हमास के आतंकियों को निशाना बनाने के लिए किया गया था।
हमास लगातार इस बात पर जोर दे रहा है कि इस युद्ध को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए संघर्ष विराम समझौते के दूसरे चरण के तहत तुरंत बातचीत शुरू की जाए। रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल ने कहा कि वह संघर्ष विराम के पहले चरण को अप्रैल के मध्य तक बढ़ाना चाहता है।
कनाडा में सत्ता परिवर्तन: मार्क कार्नी होंगे कनाडा के नए प्रधानमंत्री


Download Android App
Download iOS App



