Beat the Heat with These Diet Tips : इस बार गर्मी रिकोर्ड तोड़ रही है. अभी अप्रैल महीना भी खत्म नहीं हुआ और लग रहा है जैसे मई जून की गर्मी आ गई हो. दिल्ली में कुछ जगह 44 डिग्री तो यूपी में कई जगह 47 डिग्री तक तापमान तक पहुंच गया है. एसी अभी से हलके लगने लगे हैं. कई इलाकों में यह सामान्य से 5 डिग्री या उससे ऊपर बताया जा रहा है, इस बार मौसम विभाग का भी अलर्ट है कि देशभर में भारी गर्मी पड़ने वाली है.
100 गर्म शहरों में 92 भारत के
वहीं, तुर्रा यह अकी वैश्विक तापमान के आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में 92 भारत के ही हैं. यानी इस बार भयंकर हालत ख़राब होने वाली है. और हीट वेव का तो पूछो मत, यानी घर या ऑफिस के बाहर तो मूंह ताका भी नहीं जा रहा, शाम में ठंडक बिलकुल गायब हो गई है, हवा से पेड़ के पत्ते तक नहीं हिल रहे.
तो सवाल यह कि करें तो करें क्या? अब मौसम में आ रहे बदलाव को तुरंत कोई जादुई छड़ी घुमा कर तो ठीक नहीं किया जा सकता, इसके लिए सामूहिक बड़े परिवर्तन की जरूरत है, जिसमें मुख्य भूमिका सरकारों की होगी मगर जो चीज ठीक की जा सकती है वह है इस हीटवेव का हम पर पड़ने वाले असर को थोड़ा कम करना.
देखिए लोजिक कहता है कि बाहर बढ़ रही गर्मी से शरीर में पड़ने वाले असर में सबसे तुरंत असर होता है जैसे – थकावट, कमजोरी, डीहाइड्रेशन, और बहुत ज्यादा पसीना आना. यानी सबसे पहले इस चीज को ही ठीक करना है. पर फिर सवाल यह कि कैसे?
करें यह बदलाव
इसके लिए हम आपको कुछ बिंदु बताएंगे कि इस गर्मी के मौसम में खुद की सेहत का ध्यान कैसे रख सकते हैं-
सबसे पहले तो जान लें कि गर्मियों में पड़ने वाली लू का सम्बन्ध सिर्फ पानी नहीं है. यह खाने के थर्मिक इफेक्ट से भी जुड़ा होता है. जैसे कुछ तरह का खाना ऐसा होता है जिसकी तासीर गर्म होती है, या कहें कि वह जल्दी पचता नहीं है, जिससे पेट में गर्मी बनी रहती है.
इस तरह के खाने में हाई शुगर, हाई फैट, कोम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन खाना शामिल है, जिसे पचाना थोडा मुश्किल होता है. तो जान लीजिए खाने पीने में क्या बदलाव करें जिससे गर्मी से निजात मिले.
सबसे पहले तरल आइटम्स – यह बहुत बेसिक समझदारी है जिसे यहां शेयर किया जा रहा है. हर कोई जानता है कि गर्मी में ज्यादा से ज्यादा तरल यानी लिक्विड पीना जरूरी है. मगर जरूरी यह बताना है कि यह तरलता सिर्फ पानी के चलते पूरी नहीं हो सकती, इसके लिए कुछ और चीजों को एड करें. जैसे- नीम्बू पानी, छाछ, नारियल पानी इत्यादि.
सिर्फ खाना नहीं अपने पहनावे को भी बदलें – यहां पहनावे का मतलब अपने ड्रेसिंग सेन्स को बदलने से नहीं है बल्कि ऐसे कपड़े पहनें जो हलके हों, कोटन के हों व हलके रंग के हों. इसे कैसे चुनें.
जैसे पोलिएस्टर बिल्कुल न पहनें, कोशिश करें डेनिम अवॉयड करें, सूती कपड़े पहनें, लिनन भी अच्छा आप्शन है. ढीले कपड़े हों, ताकि हवा पास होती रहे, और जरूरी कि रंग लाइट हों, गहरे न हों, यानी नीला, काला, ग्रे, ब्राउन इन जैसे रंगों को फिलहाल छोड़ सकते हैं.
खाने में बदलाव – भारी डाल खाने की बजाय, मूंग, मसूर, लोगिया खा सकते हैं. इसके अलावा ज्वार, जौ, समाक, चावल, ओट्स खाएं. गर्म ड्राई फ्रूट्स न खाएं. कम मात्रा में बादाम, सब्जा या चिया सीड्स खा सकते हैं. इसके अलावा अंजीर ख़ास सकते हैं यह ठंडी होती है.
फ्रूट्स गर्मी का इलाज – सबसे जरूरी है कि फ्रूट्स खाएं. इसके लिए गर्मियों में एक एक से फ्रूट्स आते हैं जो राहत देते हैं. जैसे तरबूज, खाबूजा. बेरीज.
अन्य फूड्स – सादी दही, या रायता सबसे बढ़िया है. इसकी छाछ बना सकते हैं. कोशिश करें घर में बन रहे खाने में गर्म मसाले कम कर दें. खड़े मसाले तो बिलकुल ही हटा दें. साथ में प्याज लहसुन या मिर्च की मात्रा कम करें.
यह भी पढ़ें – चिपचिपी और Oily Skin से हैं परेशान? फॉलो करें ये 5 स्टेप्स Skin Care Routine, चेहरे पर आएगा नैचुरल ग्लो





















