चिपचिपी और Oily Skin से हैं परेशान? फॉलो करें ये 5 स्टेप्स Skin Care Routine, चेहरे पर आएगा नैचुरल ग्लो

Oily Skin Care Tips at Home

Oily Skin Care Tips at Home: हर कोई चाहता है कि उनका चेहरा ग्लोइंग और फ्लॉलेस दिखे। लेकिन कई लोगों की स्किन ऑयली होती है, जिसकी केयर करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। चेहरे पर ज्यादा तेल की वजह से चेहरे की चमक खो जाती है और पिंपल्स या ब्लैकहेड्स जैसी परेशानियां होने लगती हैं। ऐसे में लोग इसके लिए मेहंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, ऑयल स्किन को कंट्रोल करने के लिए डेली रूटीन में थोड़ा सा बदलाव करने की जरूरत होती है। एक सही Skin Care Routine ऑयली स्किन को मेंटेन करने में आपकी मदद कर सकता है।

ऑयली स्किन की देखभाल कैसे करें?

Oily Skin Care Tips at Home
Oily Skin Care Tips at Home (Freepik)

हर स्किन टाइप के लिए अलग तरह की देखभाल चाहिए होती है। अक्सर लोग बिना सोचे-समझे कोई भी क्रीम या फेस वॉश इस्तेमाल कर लेते हैं। जो चीज एक के लिए अच्छी है, वह दूसरे को नुकसान पहुंचा सकती है। अपनी स्किन को समझकर सही प्रोडक्ट्स चुनना ही उसे लंबे समय तक जवान और हेल्दी रखने का तरीका है।

ऑयली स्किन होने की वजह

अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो इसका मतलब है कि आपकी ग्रंथियों में ‘सीबम‘ नाम का तेल जरूरत से ज्यादा बना रही हैं। वैसे तो यह तेल स्किन को नमी देने के लिए होता है, लेकिन ज्यादा होने पर यह पोर्स को बंद कर देता है जिससे मुहांसे होने लगते हैं। एक अच्छा स्किन केयर रूटीन इस तेल को बैलेंस करने में मदद करता है। आइए जानें How to Control Oily Skin।

Oily Skin Care Tips at Home: ऑयली स्किन के लिए आसान टिप्स

Oily Skin Care Tips at Home
Oily Skin Care Tips at Home (Freepik)
  • दिन में सिर्फ दो बार फेश वॉश: दिन में दो बार चेहरे को वॉश जरूर करें। इसके लिए एक जेल बेस्ड या फोमिंग फेस वॉश का इस्तेमाल करें। दो बार क्लींजिंग करने से चेहरे पर का ऑयल टिक नहीं पाता है, और चेहरा क्लीन और फ्रेश लगता है।
  • टोनर जरूर लगाएं: चेहरा धोने के बाद टोनर का इस्तेमाल करना बिल्कुल न भूलें। यह ओपेन पोर्स को बंद करता है और चेहरे को फ्रेश बनाए रखता है। बिना अल्कोहल वाला टोनर ऑयली स्किन के लिए सबसे बेस्ट है। आप चाहें तो इसकी जगह गुलाब जल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  • हफ्ते में एक बार स्क्रब करें: चेहरे की गंदगी और डेड स्किन निकालने के लिए हफ्ते में एक बार हल्के हाथों से स्क्रब जरूर करें। इससे चेहरे के रोमछिद्र साफ रहते हैं, चेहरे पर जमी गंदगी और एक्सट्रा सीबम भी साफ हो जाता है।
  • वीकेंड पर फेस पैक: हफ्ते में एक दिन मुल्तानी मिट्टी, एलोवेरा जेल या नीम का फेस पैक लगाएं। यह स्किन को अंदर से साफ करने मे मदद करता है और नैचुरल ऑयल प्रोडक्शन को रोकता है।
  • मॉइस्चराइजर को न भूलें: बहुत से लोग सोचते हैं कि ऑयली स्किन पर मॉइस्चराइजर की जरूरत नहीं है, पर यह गलत है। अगर आप स्किन को नमी नहीं देंगे, तो वह और ज्यादा तेल बनाएगी। इसके लिए हैवी क्रीम के बजाय वॉटर बेस्ड या जेल वाले मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, ये लाइटवेट होता है और चेहरे पर ऑयल जमने नहीं देता है।

यह भी पढ़ें-Dull और बेजान त्वचा से हैं परेशान? रात में सोने से पहले करें ये 5 काम, सुबह चेहरे पर दिखेगा जादुई निखार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।