Harbhajan Singh को केंद्र ने दी CRPF की सुरक्षा, AAP छोड़ BJP में आए अन्य सांसदों को भी मिली सिक्योरिटी

Harbhajan Singh CRPF Security

Harbhajan Singh CRPF Security: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी वापस ले ली है। पंजाब सरकार की तरफ से सुरक्षा वापस लिए जाने के कुछ ही घंटों बाद केंद्र सरकार ने हरभजन सिंह को CRPF की सुरक्षा दे दी है। अब उन्हें दिल्ली और पंजाब में केंद्रीय सुरक्षा बलों का घेरा मिलेगा।

AAP छोड़ BJP  में आए सांसदों को केंद्र देगा सुरक्षा

गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, हरभजन सिंह के साथ-साथ AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए अन्य सांसदों- संदीप पाठक, अशोक मित्तल, स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता और विक्रमजीत साहनी को भी केंद्रीय सुरक्षा दी गई है। अब इन नेताओं की सुरक्षा CRPF कमांडो करेंगे। यह कदम उनके बढ़ते खतरे और पंजाब में घरों के बाहर हो रहे विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए लिया गया है।

पंजाब सरकार ने वापस ली Z+ सिक्योरिटी

हरभजन सिंह के पीए मनदीप सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार ने पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद की Z+ कैटेगरी की सुरक्षा वापस ले ली है। उनके जालंधर स्थित घर से 9-10 सुरक्षाकर्मी और सरकारी गाड़ियां वापस बुला ली गई थीं।

हरभजन सिंह के घर के बाहर लिखा ‘गद्दार’

शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हरभजन सिंह, अशोक मित्तल और राजिंदर गुप्ता के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। हरभजन सिंह के घर के बाहर की चारदीवारी पर आप कार्यकर्ताओं ने ‘स्प्रे पेंट’ से ‘गद्दार’ लिखा था। आप छोड़ने वाले अन्य कई सांसदों के घरों पर भी अपशब्द लिखे गए थे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने इस पूरे मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। चंडीगढ़ में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने पार्टी छोड़ने वाले सांसदों को “गद्दार” तक कह दिया। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने न सिर्फ पार्टी बल्कि पंजाब की जनता के विश्वास को भी तोड़ा है। मान ने भाजपा पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में अपनी कमजोर स्थिति के कारण अन्य दलों के नेताओं को तोड़ने की कोशिश कर रही है। उनके मुताबिक, यह सब डर, लालच और दबाव के जरिए किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: पंजाब सरकार ने वापस ली हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी, घर के बाहर से हटे सुरक्षाकर्मी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।