Dull और बेजान त्वचा से हैं परेशान? रात में सोने से पहले करें ये 5 काम, सुबह चेहरे पर दिखेगा जादुई निखार

Night Skin Care Routine
Night Skin Care Routine: दिन भर धूल, प्रदूषण, सूरज की हानिकारक किरणों और केमिकल भरे मेकअप से हमारी स्किन रात तक डल और बेजान दिखने लगती है। कुछ लोग रात में बिना मेकअप निकाले ही सो जाते हैं, ये गलत है। रात में हमारी त्वचा खुद को रिपेयर करती है। इसलिए, एक सही Night Skin Care Routine न केवल त्वचा को हेल्दी रखता है, बल्कि त्वचा ग्लोइंग भी बनाता है।

Night Skin Care Routine: नाइट स्किनकेयर रूटीन के 5 स्टेप्स

Night Skin Care Routine
Night Skin Care Routine (Source: Social Media)

1. Cleansing – क्लींजिंग

नाइट स्किनकेयर रूटीन की शुरुआत त्वचा की सफाई से होती है। माइल्ड क्लींजर से चेहरा धोने से त्वचा से धूल, गंदगी, प्रदूषण और बैक्टीरिया हट जाते हैं। यह साफ-सुथरी और ताजा त्वचा बनाए रखने का पहला कदम है।

2. Toning – टोनिंग

चेहरे को क्लींजर से साफ करने के बाद टोनर लगाना न भूलें। आप मार्केट से कोई अच्छे ब्रांड का टोनर खरीद सकती हैं। इसके अलावा टोनर के रूप में आप गुलाब का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। टोनर चेहरे पर एक्स्ट्रा सीबम प्रोडक्शन को रोकने में मदद करता है और स्किन के पीएच को संतुलित बनाए रखता है।

3. Serum – सीरम

Serum
Serum (Source: Social Media)
यह आपकी त्वचा को झुर्रियां, काले धब्बे या मुंहासे जैसी कोई समस्या है तो इसके लिए अपने स्किन टाइप का सीरम लगाएं। ड्राई स्किन के लिए Hyaluronic Acid वाले सीरम का इस्तेमाल करें। त्वचा की फाइन लाइंस  को कम करने के Retinol का इस्तेमाल करें। इसके अलावा अगर स्किन की रंगत निखारनी है तो Vitamin C सीरम का इस्तेमाल करें।

4. Eye Cream – आई क्रीम

आंखों के आसपास की त्वचा बहुत नाजुक होती है। आई क्रीम डार्क सर्कल्स और पफिनेस को कम करने में मदद करती है। रात में सोने से पहले एक अच्छी आई क्रीम लगाना न भूलें।

5. Moisturizing – मॉइस्चराइजरिंग

अपनी त्वचा के अनुसार सही मॉइस्चराइजर चुनें। यह त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है, जिससे ड्राइनेस और रफनेस की समस्या नहीं होती। रात के समय नियमित मॉइस्चराइजिंग से त्वचा मुलायम और हेल्दी बनी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।