उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हरसिल की प्रस्तावित यात्रा से पहले की तैयारियों का निरीक्षण किया। CM पुष्कर सिंह धामी ने हरसिल की खूबसूरती की तारीफ की और गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान को भी बधाई दी और कहा कि प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर हरसिल, उत्तरकाशी पहुंचने पर गंगोत्री के माननीय विधायक श्री सुरेश सिंह चौहान जी, मेहनती कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की देवतुल्य जनता का हार्दिक आभार और बधाई।
शीतकालीन यात्रा को नई पहचान देते हुए हमारी डबल इंजन सरकार ने राज्य के पर्यटन क्षेत्र को विस्तार देने का कार्य किया है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी माँ गंगा के शीतकालीन निवास स्थल मुखीमठ (मुखवा) आ रहे हैं। निश्चित रूप से उनके आगमन से यह पवित्र स्थान वैश्विक स्तर पर… pic.twitter.com/s0TIpt6LxG
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 24, 2025
18 फरवरी को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा राज्य में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर है। दौरे से पहले सचिव मुख्यमंत्री एवं आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे, सचिव प्रोटोकॉल विनोद कुमार सुमन, आईजी गढ़वाल मंडल राजीव स्वरूप ने जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हर्षिल से मुखवा तक चल रही सभी तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया और इस दौरे की सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने पर भी चर्चा की।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान सचिव मुख्यमंत्री एवं मंडलायुक्त विनय शंकर पांडे ने प्रधानमंत्री के स्वागत से लेकर उनके प्रस्थान तक के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित प्रोटोकॉल व सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए जांचा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे के लिए की जा रही व्यवस्थाएं भव्य होनी चाहिए और सभी कार्य समय पर पूरे होने चाहिए। प्रस्तावित कार्यक्रमों पर चर्चा के दौरान इस महत्वपूर्ण आयोजन में इस क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं व पर्यटन को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों को शामिल करने का निर्णय लिया गया।


Download Android App
Download iOS App



