Bengal BJP MLA Meeting in Kolkata: पश्चिम बंगाल में BJP की प्रचंड जीत के बाद अब नई सरकार के गठन की चर्चा तेज हो गई है। BJP ने परचम लहराते हुए 207 सीटों पर जीत हासिल की है और अब नए CM को लेकर बैठक का दौर जारी है। इसी बीच आज बंगाल के कोलकाता में दोपहर 3 बजे विधायको की बैठक होगी साथ ही 8 मई को भी कोलकाता में BJP विधायक दलों की बैठक बुलाई गई है। चुनाव जीतने के बाद ही BJP ने साफ कर दिया था कि 10 मई से पहले बंगाल को नया CM मिल जाएगा और शपथग्रहण होगा।
Bengal BJP MLA Meeting in Kolkata: नई सरकार के गठन का रास्ता साफ

बंगाल चुनाव के नतीजे आने के बाद TMC सिर्फ 80 सीटों पर सिमट गई है लेकिन ममत बनर्जी ने अपना पद छोड़ने से मना कर दिया है और इस्तीफा देने के लिए राजी नहीं है। इसी बीच चुनाव आयोग ने नई सरकार के गठन का रास्ता साफ करने के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है और यह नोटिफिकेशन राज्यपाल के पास भेज दिया गया है जिससे नई सरकार बनने के लिए आसानी रहेगी। इससे पहले BJP विधायकों की बैठक आज पूरी हो जाएगी जिसमें सभी विधायकों के शामिल होने की खबर सामने आ रही है।
Bengal Assembly Election Results: 8 मई को BJP विधायक दल की बैठक
8 मई को बीजेपी विधायक दल की बैठक हो सकती है जिसमें एक दिन पहले अलग अलग राज्यों में बनाए गए पर्यवेक्षक शामिल हो सकते है। बता दें कि गृह मंत्री और बंगाल के पर्यवेक्षक बने अमित शाह भी इस बैठक में शामिल हो सकते है। कोलकाता में होने वाली इस अहम बैठक में विधायक दल के साथ चर्चा होगी और माना जा रहा है कि CM चेहरे पर भी मुहर लग सकती है।
Bengal Assembly Election Results: 9 मई को बंगाल में शपथग्रहण

चुनाव जीतने के बाद BJP ने साफ शब्दों में कहा था कि 10 मई से पहले बंगाल में शपथग्रहण होगा और अभी बैठकों के दौर के बाद और 8 मई को BJP विधायक दलों की बैठक के बाद माना जा रहा है कि 9 मई को बंगाल में नई सरकार का गठन हो सकता है और शपथग्रहण सामारोह होगा। 9 मई को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है बंगाल में शपथग्रहण का आयोजन किया जाएगा। जिसमें PM मोदी, कई राज्यों के CM,NDA और BJP के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।


Download Android App
Download iOS App




