नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने हश मनी मामले में ट्रंप की सजा रद्द करने की याचिका खारिज कर दी है। मैनहट्टन के जज जुआन एम मर्चेन के सामने ट्रंप के वीकलों ने तर्क दिया था कि इस केस के बरकरार रहने से बतौर राष्ट्रपति ट्रंप की क्षमताएं बाधित होंगी। वह अच्छे से सरकार नहीं चला पाएंगे।
एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के साथ ट्रंप ने 2006 में यौन संबंध बनाए थे। यह मामला 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में चर्चा में था। स्टॉर्मी इस वाकये को सार्वजनिक करने की धमकी दे रही थीं। इस पर ट्रंप ने उन्हें गुपचुप तरीके से पेमेंट की थी। ट्रंप डेनियल्स को 1 लाख 30 हजार डॉलर के भुगतान को छिपाने में व्यावसायिक रिकॉर्ड में हेराफेरी में दोषी हैं।
एडल्ट इंडस्ट्री में मेरे करियर के बारे में पूछा था : स्टॉर्मी डेनियल्स
इससे पहले स्टॉर्मी डेनियल्स ने कोर्ट को बताया था कि उन्होंने ट्रंप को पहली बार देखा था तो उन्होंने रेशम का पायजामा पहना था। उस वाकये को बताते हुए डेनियल्स ने कहा था कि ट्रंप ने मुझसे एडल्ट इंडस्ट्री में मेरे करियर के बारे में पूछा था। पूछा था कि क्या मैंने सैक्सुअली ट्रांसमिटेड बीमारी को लेकर टेस्ट कराया है।
20 जनवरी को शपथ लेंगे ट्रंप
20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप शपथ लेंगे। रिपब्लिकन पार्टी ने सीनेट में नियंत्रण वापस पा लिया है। उनके पास 52 सीटें हैं। वहीं, डेमोक्रेट्स के पास 47 सीटें हैं। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में भी रिपब्लिकन की बढ़त है। उनके पास 216 सीटें हैं। डेमोक्रेट्स के खाते में 209 सीटें हैं।


Download Android App
Download iOS App



