कोलकाता के जादवपुर इलाके से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक युवक को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को जन्मदिन पर बुलाकर दुष्कर्म किया और इतना ही नहीं, उससे 1.5 लाख रुपए ऐंठने का गंभीर आरोप है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी ने शादी का वादा करके उससे दोबारा रेप किया। इसके बाद उसने लड़की से बातचीत बंद कर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।
बर्थडे पार्टी में बुलाकर गर्लफ्रेंड के साथ दुष्कर्म
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनुभव भट्टाचार्य के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और मोबाइल नंबर शेयर किए गए। दोनों की कई बार मुलाकात भी हुई। उसके साथ अनुभव का अच्छा व्यवहार था, तो उसे उसपर शक भी नहीं हुआ। इस दौरान उसने अपनी गर्लफ्रेंड को जन्मदिन की पार्टी में आने को कहा। लड़की अपने बॉयफ्रेंड द्वारा बताए गए एड्रेस पर पहुंच गई, तो वहां लड़के के अलावा कोई नहीं था। आरोप है कि युवक ने उसका रेप किया।
बिजनेस करने के नाम पर 1 लाख 50 हजार रुपए ऐंठे
शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने लड़की से शादी का वादा किया। लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के इस वादे पर भरोसा किया। इसके बाद आरोपी ने फिर से लड़की के साथ शादी के नाम पर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने लड़की से बिजनेस करने के नाम पर 1 लाख 50 हजार रुपए भी ऐंठ लिए।
आरोपी बॉयफ्रेंड गिरफ्तार
लड़की ने यह भी आरोप लगाया कि पैसे लेने के बाद आरोपी ने उसे नजरअंदाज करने लगा। इसके बाद लड़की ने भी उससे बात करना बंद कर दिया और युवक के खिलाफ पूर्वी जादवपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


Download Android App
Download iOS App




