Bhojpuri Bawaal: ‘मैं अकेले कैसे रोमांस करूं?’- सेट पर जब Nirahua को छोड़ Amrapali Dubey पर भड़कीं Kajal Raghwani

Summary :

रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में एक्ट्रेस काजल राघवानी और रानी चटर्जी ने भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े राज खोले हैं। काजल ने आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के रिश्ते पर सवाल उठाए, वहीं खेसारी लाल यादव पर भी रिलेशनशिप और फिल्मों में काम देने की शर्त को लेकर गंभीर आरोप लगाए। आइए जानते हैं काजल और रानी के इन बड़े खुलासों की पूरी कहानी।

भोजपुरी फिल्मों की रंगीन दुनिया के पीछे क्या-क्या खेल चलता है,  इसका खुलासा अब खुलकर होने लगा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर आए रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के नए एपिसोड ने पूरी इंडस्ट्री में हंगामा मचा दिया है। इस शो में भोजपुरी की फेमस एक्ट्रेस काजल राघवानी और रानी चटर्जी एक साथ बैठीं और उन्होंने इंडस्ट्री के बड़े-बड़े दिग्गजों के ऐसे-ऐसे राज खोले कि देखने वाले भी हैरान रह गए।

बातचीत के दौरान काजल राघवानी ने न सिर्फ आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की नजदीकियों की पोल खोली, बल्कि खेसारी लाल यादव संग अपने पुराने रिश्ते और उनके रवैये पर भी खुलकर बात की।

आम्रपाली दुबे और निरहुआ का सच: ‘हम दोनों एक ही हैं’ वाला मैसेज

Bhojpuri Bawaal
Bhojpuri Bawaal ( Source: Social Media) 

शो के दौरान काजल राघवानी ने आम्रपाली दुबे पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि वह इस बात का पूरा ध्यान रखती थीं कि निरहुआ किसी और एक्ट्रेस के साथ काम न करें। काजल ने एक पुराना किस्सा शेयर करते हुए बताया कि जब वह निरहुआ के साथ ‘आशिक आवारा’ फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तब सेट पर एक सुहागरात का गाना शूट हो रहा था। उस वक्त सेट पर आम्रपाली खुद मौजूद थीं।

काजल के मुताबिक, आम्रपाली की मौजूदगी के चलते निरहुआ काफी अनकंफर्टेबल महसूस कर रहे थे और रोमांटिक सीन ठीक से नहीं हो पा रहा था। तब डायरेक्टर ने काजल से कहा कि सीन में रोमांस और फीलिंग नहीं आ रही है। इस पर काजल ने सीधे जवाब दिया, “अरे, मैं अकेले कैसे फीलिंग ला सकती हूं? जब तक वो मुझे पकड़ेंगे नहीं, खींचेंगे नहीं, तब तक अकेले रोमांस कैसे दिखेगा?”

इसके बाद काजल ने निरहुआ को अकेले में 2 मिनट बात करने का मैसेज भेजा। लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि उस मैसेज का जवाब आम्रपाली दुबे ने दिया। आम्रपाली ने मैसेज में लिखा कि जो भी बात कहनी है, उनके सामने ही कहो क्योंकि ‘हम दोनों एक ही हैं’। इस बात पर रानी चटर्जी ने भी मजे लिए और दोनों के रिश्ते पर कई सवाल उठा दिए।

खेसारी लाल यादव संग ब्रेकअप और ट्रोल्स का सच

Khesari Lal Yadav Kajal Raghwani Breakup
Khesari Lal Yadav Kajal Raghwani Breakup ( Source: Social Media) 

काजल राघवानी ने आगे बातचीत में खेसारी लाल यादव के साथ अपने रिश्ते और उससे जुड़े दर्द पर भी बात की। उन्होंने कहा कि वह एक वक्त में खेसारी के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थीं, लेकिन इस वजह से उन्हें बहुत कुछ झेलना पड़ा। काजल ने बताया कि सोशल मीडिया पर जो लोग उन्हें ट्रोल करते हैं, वे सब खेसारी के ही लोग हैं।

काजल ने एक डरावना किस्सा शेयर करते हुए बताया कि एक बार किसी इवेंट के दौरान उनकी कार पर पथराव किया गया था और शीशे तोड़ दिए गए थे। लोग उन पर इल्ज़ाम लगाते थे कि उन्होंने खेसारी को धोखा दिया। इस पर भड़कते हुए काजल ने कहा, “जब मैं उनके साथ थी, तब वो खुद कहते थे कि उनकी अपनी पत्नी के साथ नहीं बनती। जब तुम खुद शादीशुदा होकर प्यार में पड़े, तो सारा दोष मुझ पर क्यों?”

वहीं रानी चटर्जी ने भी खेसारी की पोल खोलते हुए कहा कि खेसारी हमेशा ‘विक्टिम कार्ड’ खेलते हैं। रानी ने बताया कि एक बार खेसारी की पत्नी उनसे मिली थीं और रोते हुए कहा था कि उन्हें भाई के रिसेप्शन में नहीं बुलाया गया, जबकि रानी ने तो उन्हें पूरी फैमिली के साथ ही इनवाइट किया था।

‘पहले जैसी बनकर रहो, तब मिलेगी फिल्म’ – खेसारी की शर्त पर काजल का जवाब

Rani Chatterjee Bhojpuri Bawaal
Khesari Lal Yadav Movie Offer Condition to Kajal ( Source: Social Media) 

गॉसिप यहीं खत्म नहीं हुई। काजल राघवानी ने बताया कि हाल ही में खेसारी लाल यादव ने उन्हें दोबारा एक साथ काम करने का ऑफर दिया था। लेकिन इसके साथ एक ऐसी शर्त रखी जिसे सुनकर कोई भी दंग रह जाए। काजल के मुताबिक, खेसारी ने कहा कि अगर साथ काम करना है, तो पहले की तरह ही बनकर रहना पड़ेगा।

इस बात पर रानी चटर्जी ने भी हैरानी जताई। काजल ने बताया कि उन्होंने इस ऑफर को साफ शब्दों में ठुकरा दिया और कहा, “माफ करो, मुझे अब ऐसा काम बिल्कुल नहीं करना है।” काजल ने मायूस होकर यह भी माना कि वह अक्सर अकेलापन महसूस करती हैं और दिमागी तौर पर इतनी परेशान हो गई थीं कि उन्हें लगने लगा था कि किसी साइकैट्रिस्ट के पास जाना पड़ेगा।

अब इस नए खुलासे के बाद भोजपुरी गलियारों में एक बार फिर बयानबाजी और विवाद का नया दौर शुरू होना तय माना जा रहा है।

Read More: Vijay Trisha Friendship: क्या है थलापति विजय और तृषा की अटूट दोस्ती का राज? जानिए 22 साल..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।