क्या Brock Lesnar ने सच में ले लिया WWE से संन्यास?, Summerslam 2026 के बाद दिखाई दिए बड़े सिग्नल

Summary :

WWE समरस्लैम 2026 के बाद ब्रॉक लैसनर के संन्यास की अटकलें तेज हो गई हैं। WWE ने उन्हें एलुमनाई सेक्शन में शामिल किया, जबकि ओबा फेमी और रोमन रेंस ने उनके योगदान की खुलकर सराहना की। हालांकि आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन भविष्य में किसी बड़े इवेंट पर उनकी वापसी की संभावना से इनकार भी नहीं किया जा सकता।

WWE समरस्लैम 2026 के बाद ब्रॉक लैसनर के फ्यूचर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। नाइट-1 के मेन इवेंट में उनका मुकाबला ओबा फेमी से हेल इन ए सेल मैच में हुआ था, जिसमें फेमी ने जीत दर्ज करते हुए ब्रॉक को करारी शकस्त दी। मुकाबले के बाद लैसनर ने फेमी की तारीफ करते हुए उन्हें WWE का भविष्य बताया और दर्शकों को ग्रीट किया। इसके बाद से ही उनके संन्यास की अटकलें तेज होने लगी।

Brock Lesnar Retirement Signal: WWE ने दिए रिटायरमेंट के सिग्नल

Brock Lesnar Retirement Signal
Brock Lesnar Retirement Signal (Source: Google)

समरस्लैम के बाद WWE ने भी ऐसे कदम उठाए, जिससे लैसनर के रिटायरमेंट की चर्चाओं को और जोर मिल गया। कंपनी ने उन्हें अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के Alumni सेक्शन में शामिल कर लिया, जहां आमतौर पर पूर्व सुपरस्टार्स को जगह दी जाती है। इसके अलावा, WWE ने उनके करियर को सम्मान देते हुए एक खास ट्रिब्यूट वीडियो भी स्ट्रीम किया।

ओबा फेमी ने जताया सम्मान

Oba Femi On Brock Lesnar
Oba Femi On Brock Lesnar (Source: Google)

WWE Raw के हालिया एपिसोड में ओबा फेमी ने ब्रॉक लैसनर का जिक्र करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि लैसनर ने उनके जैसे नए सितारों के लिए रास्ता बनाया है और अब नई पीढ़ी जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार है। फेमी ने यह भी कहा कि “द बीस्ट” अब आराम कर सकते हैं, जिससे यह सिंग्नल मिला कि लैसनर फिलहाल WWE टीवी पर वापसी नहीं करेंगे।

रोमन रेंस ने दिया इमोशनल मैसेज

इसी बीच रोमन रेंस ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर के ब्रॉक लैसनर की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि लैसनर जैसे प्रो-रेसलर शायद ही दोबारा देखने को मिलें। रेंस के मुताबिक, UFC से WWE तक का उनका सफर और उनकी अचीवमेंट उन्हें अब तक के महानतम रेसलर्स में शामिल करती हैं। रोमन ने यह भी कहा कि लैसनर के साथ हुए मुकाबलों ने उनके करियर को नई पहचान दी और दुनिया की नजरों में उनकी इमेज बदल दी। उन्होंने इसके लिए लैसनर का आभार जताते हुए कहा कि WWE और पूरा रेसलिंग जगत उन्हें हमेशा याद करेगा।

क्या फिर होगी वापसी?

Brock Lesnar's Comeback
Brock Lesnar’s Comeback (Source: Google)

हालांकि WWE और ब्रॉक लैसनर की ओर से ऑफिशियल रूप से संन्यास की अनाउंसमेंट नहीं की गई है, लेकिन हालिया इवेंट्स से यही सिग्नल मिल रहे हैं कि उनका एक्टिव रेसलिंग करियर फिलहाल ख्तम हो चुका है। हालांकि, अगले साल सऊदी अरब में होने वाले रेसलमेनिया 42 को देखते हुए यह पॉसीबिलिटी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है कि भविष्य में किसी खास मौके पर लैसनर एक बार फिर WWE में वापसी करें।

Read More: WWE SummerSlam 2026: रोमन रेंस ने बचाई वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप, ‘द शील्ड’ का सफर ऑफिशियली हुआ खत्म

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं