FIH हॉकी वर्ल्ड कप में इंडियन टीम की ‘केसरिया’ रंग की जर्सी पर मचा बवाल, जानें हॉकी इंडिया ने ऑफिशियल बयान में क्या कहा?

Summary :

एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय पुरुष और महिला टीमें पारंपरिक नीली जर्सी की जगह केसरिया जर्सी में खेलेंगी। इस फैसले को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया, जिसके बाद हॉकी इंडिया ने स्पष्ट किया कि रंग बदलने का निर्णय खिलाड़ियों और कोचों के तकनीकी सुझावों के आधार पर लिया गया है। संस्था ने कहा कि केसरिया रंग बेहतर दृश्यता के साथ-साथ साहस, त्याग और राष्ट्रीय गौरव का भी प्रतीक है।

अगले महीने 15 से 30 अगस्त के बीच नीदरलैंड और बेल्जियम में ऑर्गनाइज़ होने वाले एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप में इंडियन मेन्स और वुमेन्स हॉकी टीमें अपनी पारंपरिक नीली जर्सी की जगह केसरिया रंग की नई किट में खेलती नजर आएंगी। हॉकी इंडिया ने नई जर्सी को लॉन्च करते हुए बताया कि इसका मकसद भारत की पहचान, साहस और राष्ट्रीय गौरव को दर्शाना है। हालांकि इस बदलाव के बाद जर्सी के रंग को लेकर पॉलिटीकल विवाद भी शुरू हो गया है।

पूर्व खिलाड़ियों ने भी उठाए सवाल

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान विरेन रास्किन्हा ने जर्सी के रंग में बदलाव पर सवाल उठाए। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी इस फैसले को लेकर अलग-अलग रिएक्शन्स सामने आने लगे। हॉकी इंडिया ने साफ किया कि नई जर्सी का डिजाइन और रंग सिर्फ सिम्बोलिक नहीं, बल्कि तकनीकी जरूरतों को ध्यान में रखकर भी तय किया गया है।

संसद तक पहुंचा मामला

Hockey Controversy In Parliament
Hockey Controversy In Parliament (Source: Google)

जर्सी विवाद संसद के मानसून सत्र तक भी पहुंच गया। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार चाहे खिलाड़ियों की जर्सी बदले या इतिहास को नए तरीके से पेश करने की कोशिश करे, देश के युवा हर चीज पर नजर रख रहे हैं।

Hockey India Official Statement On Jersey Controversy: हॉकी इंडिया ने दी तकनीकी वजह

ऐसे में इस विवाद के ज्यादा बढ़ने के बाद हॉकी इंडिया ने ऑफिशियल बयान जारी करते हुए ये साफ किया है कि जर्सी का रंग बदलने का फैसला खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ के साथ डिटेल में चर्चा करने के बाद लिया गया था। संस्था के मुताबिक, मौजूदा इंटरनेशनल हॉकी पिचों का रंग नीला होता है और नीली जर्सी पहनने पर खिलाड़ियों को मैदान पर साफ रूप से पहचानने में मुश्किल होती थी।

इसी वजह से खिलाड़ियों और कोचों ने पीले या केसरिया रंग जैसे ऑप्शन सुझाए। सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद केसरिया रंग को आखरी रूप दिया गया, क्योंकि यह तकनीकी जरूरतें पूरी करने के साथ-साथ भारतीय तिरंगे का भी एक इम्पोर्टेंट रंग है, जो साहस, त्याग और राष्ट्रीय सम्मान का प्रतीक माना जाता है।

पहले भी बदल चुकी है टीम की जर्सी

Indian Team Hockey Jersey Changed
Indian Team Hockey Jersey Changed (Source: Google)

हॉकी इंडिया ने यह भी साफ किया कि भारतीय टीम की जर्सी का रंग बदलना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी अलग-अलग टूर्नामेंटों में जरूरत के मुताबिक प्लेइंग किट में बदलाव किया जा चुका है। उदाहरण के तौर पर 2014 एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप में टीम ने पीली जर्सी पहनी थी, जबकि 2018 सीज़न में आसमानी नीले रंग की किट का इस्तेमाल किया गया था। संस्था का कहना है कि इस बार भी जर्सी में बदलाव पूरी तरह खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के तकनीकी सुझावों और राष्ट्रीय तिरंगे में शामिल केसरिया रंग के सीम्बोलिक महत्व को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

Read More: Hockey World Cup 2026 से पहले भारतीय टीम की नई जर्सी पर हुआ विवाद, दिग्गज खिलाड़ियों ने जताई नाराजगी

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।