भुवी बनाम शमी किसे खेलना चाहिए 2027 वर्ल्ड कप? इस खिलाड़ी के पक्ष में हैं आंकड़े

Summary :

Bhuvi vs Shami Battle: भारतीय क्रिकेट टीम 2027 वर्ल्ड कप को लेकर जोर शोर से तैयारियां कर रही है.  15 सदस्यीय स्क्वॉड में कौन से खिलाड़ी फिट बैठेंगे, उसे लेकर भी काफी चर्चाएं हो रही हैं. एक नाम पर पिछले कुछ समय से काफी चर्चाएं हो रही हैं. वो नाम भुवनेश्वर कुमार का है. जिनकी वापसी की चर्चाएं जोरों पर हैं. हालांकि उनसे ज्यादा टीम में जगह मोहम्मद शमी की बनती है. आंकड़े भी शमी के नाम की सिफारिश कर रहे हैं. Bhuvi vs Shami Battle भुवनेश्वर कुमार के लिए आईपीएल 2026 काफी शानदार गुजरा. जिसके बाद से ही टीम…

Bhuvi vs Shami Battle: भारतीय क्रिकेट टीम 2027 वर्ल्ड कप को लेकर जोर शोर से तैयारियां कर रही है.  15 सदस्यीय स्क्वॉड में कौन से खिलाड़ी फिट बैठेंगे, उसे लेकर भी काफी चर्चाएं हो रही हैं. एक नाम पर पिछले कुछ समय से काफी चर्चाएं हो रही हैं. वो नाम भुवनेश्वर कुमार का है. जिनकी वापसी की चर्चाएं जोरों पर हैं. हालांकि उनसे ज्यादा टीम में जगह मोहम्मद शमी की बनती है. आंकड़े भी शमी के नाम की सिफारिश कर रहे हैं.

Bhuvi vs Shami Battle

Bhuvi vs Shami Battle
Bhuvi vs Shami Battle

भुवनेश्वर कुमार के लिए आईपीएल 2026 काफी शानदार गुजरा. जिसके बाद से ही टीम इंडिया में उनके कमबैक को लेकर काफी बातें सोशल मीडिया पर होने लगी. अब फैंस से लेकर कुछ क्रिकेट विशेषज्ञों ने भुवनेश्वर को भारत की वनडे टीम में शामिल करने की मांग कर दी है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन ने भी भुवी को इंडियन टीम में वापस लाने की तरफदारी की है.

Bhuvneshwar Kumar
Bhuvneshwar Kumar

भुवनेश्वर कुमार से पहले मोहम्मद शमी की बात होनी चाहिए. शमी के आंकड़े और उनकी परफॉर्मेंस भुवनेश्वर कुमार से बेहतर हैं. साथ ही शमी लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं. चाहे वो आईपीएल हो, या डोमेस्टिक क्रिकेट. दोनों जगह मोहम्मद शमी शिरकत कर रहे हैं. साथ ही शानदार प्रदर्शन के जरिए अपनी छाप भी छोड़ रहे हैं.

आंकड़ों में शमी हैं आगे

Mohammed Shami
Mohammed Shami

आंकड़ों की बात करें तो मोहम्मद शमी भुवनेश्वर कुमार से कहीं आगे हैं. भुवी ने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था. यानि करीब 4 साल से वो इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं. जबकि शमी आखिरी बार भारत के लिए 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेले थे. शमी आईपीएल के अलावा डोमेस्टिक क्रिकेट के तीनों फॉर्मैट खेल रहे हैं. वही भुवी केवल आईपीएल में ही खेलते हुए दिखे हैं. 2024 के बाद उन्होंने कोई डोमेस्टिक क्रिकेट का मैच नहीं खेला है.

भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 121 वनडे खेले हैं. जिसमें उनके नाम 141 विकेट हासिल किए हैं. उनका औसत 35 का है. शमी ने दूसरी तरफ 108 मैचों में 206 विकेट अपने नाम दर्ज किए हैं. जिसमें उनका औसत 24 का रहा है. यानि अगर भारत की वनडे टीम में किसी की वापसी होनी चाहिए, तो मोहम्मद शमी इसके सबसे बड़े दावेदार हैं.

 

Read More: Women’s Asia Cup 2026 के लिए भारतीय टीम की अनाउंसमेंट, जानें किसके हाथों लगी कप्तानी?

Raj Kiran