कौन हैं गैंगस्टर सौरभ गाडौली? दुबई से डिपोर्ट होकर भारत पहुंचते ही गिरफ्तार

Summary :

हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फाॅर्स ने विदेश में बैठकर गैंग चलाने वाले कुख्यात गैंगस्टर सौरभ गाडौली को गिरफ्तार कर लिया है। सौरभ को दुबई से डिपोर्ट कराकर भारत लाया गया। जैसे ही डिपोर्टेशन की प्रक्रिया पूरी हुई और वह भारत पंहुचा, तो उसे एयरपोर्ट से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस और STF की टीम लंबे समय से इसकी तलाश कर रही थी। अब एजेंसियां सौरभ से पूछताछ कर रही हैं। कौन हैं गैंगस्टर सौरभ गाडौली? सौरभ गाडौली कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी का साला और मनीषा चौधरी का भाई है। जानकारी के मुताबिक, सौरभ गाडौली 2023 में भारत छोड़कर…

हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फाॅर्स ने विदेश में बैठकर गैंग चलाने वाले कुख्यात गैंगस्टर सौरभ गाडौली को गिरफ्तार कर लिया है। सौरभ को दुबई से डिपोर्ट कराकर भारत लाया गया। जैसे ही डिपोर्टेशन की प्रक्रिया पूरी हुई और वह भारत पंहुचा, तो उसे एयरपोर्ट से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस और STF की टीम लंबे समय से इसकी तलाश कर रही थी। अब एजेंसियां सौरभ से पूछताछ कर रही हैं।

कौन हैं गैंगस्टर सौरभ गाडौली?

सौरभ गाडौली कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी का साला और मनीषा चौधरी का भाई है। जानकारी के मुताबिक, सौरभ गाडौली 2023 में भारत छोड़कर दुबई भाग गया था। इसके बाद वह जॉर्जिया चला गया और काफी समय तक वहीं छिपकर रहा। वह विदेश में रहकर गैंग की गतिविधियों को आगे बढ़ा रहा था और कई आपराधिक साजिशों से जुड़ा हुआ था। वह लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर था और उसकी गिरफ्तारी का लगातार प्रयास किया जा रहा था।

दो दर्जन से अधिक आरोपों में नाम दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, सौरभ गाडौली पर पंजाबी सिंगरों को धमकी देने, हत्या के प्रयास, फायरिंग, रंगदारी समेत लगभग दो दर्जन से भी ज्यादा आरोप हैं। इन्हीं मामलों में संलिप्त होएं की वजह से उसकी लगातार तलाश की जा रही थी। लंबे इंतजार के बाद आज STF की कार्रवाई के बाद उसे विदेश से लेकर भारत में गिरफ्तार कर लिया गया।

बहन और जीजा भी गैंगस्टर

सौरभ गाडौली का जीजा कौशल चौधरीहरियाणा के गुरुग्राम का एक कुख्यात गैंगस्टर है, जो बंबीहा गैंग को चलाता है। इसे लॉरेंस बिश्नोई का जानी दुश्मन माना जाता है। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी और अपहरण जैसे 36 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह फिलहाल जेल में बंद है। वहीं सौरभ की बहन मनीषा चौधरी को भी रंगदारी मांगने के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।