Women’s Asia Cup 2026 के लिए भारतीय टीम की अनाउंसमेंट, जानें किसके हाथों लगी कप्तानी?

Summary :

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला एशिया कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। हरमनप्रीत कौर टीम की कप्तान और स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी। टीम में अधिकांश खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है, जबकि चोट के कारण श्रेयंका पाटिल को जगह नहीं मिली है। महिला एशिया कप में भारत अब तक 9 में से 7 बार चैंपियन बन चुका है और इस बार भी खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

इंडियन क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वुमेन्स एशिया कप 2026 के लिए 15 प्लेयर्स की भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद हरमनप्रीत कौर की कप्तानी को लेकर सवाल उठे थे, लेकिन सेलेक्टर्स ने उन पर एक बार फिर भरोसा जताया है। एशिया कप में भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर ही संभालेंगी, जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है।

टी20 वर्ल्ड कप वाली टीम पर फिर जताया भरोसा

Indian Womens Team For Asia Cup
Indian Womens Team For Asia Cup (Source: Google)

सेलेक्शन कमिटी ने एशिया कप के लिए लगभग उसी टीम को बरकरार रखा है, जिसने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में भारत को रिप्रेजेंट किया था। शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष और भारती फुलमाली जैसी प्रमुख खिलाड़ियों ने अपनी जगह बनाए रखी है। हालांकि ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल अभी एंकल इंजरी से पूरी तरह फिट नहीं हो पाई हैं, इसलिए उन्हें इस बार टीम में शामिल नहीं किया गया।

जल्द जारी हो सकता है टूर्नामेंट का कार्यक्रम

Indian Womens Asia Cup Schedule
Indian Womens Asia Cup Schedule (Source: Google)

वुमेन्स एशिया कप 2026 के इवेंट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी नहीं हुई है। हालांकि माना जा रहा है कि टूर्नामेंट अगस्त के आखरी हफ्ते या सितंबर के शुरूआती हफ्ते में शुरू होगा और सितंबर के मिडल तक खेला जाएगा। इसके बाद इंडियन वुमेन्स टीम को एशियन गेम्स में भी हिस्सा लेना है, जहां क्रिकेट मुकाबले 17 से 22 सितंबर के बीच ऑर्गनाइज़ किए जाएंगे।

एशिया कप में भारत का शानदार रिकॉर्ड

Indian Womens Team Record In Asia Cup
Indian Womens Team Record In Asia Cup (Source: Google)

वुमेन्स एशिया कप के इतिहास में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। अब तक खेले गए 9 सीज़न में भारत ने 7 बार खिताब अपने नाम किया है। वहीं खास बात तो ये है कि टीम इंडिया सभी नौ सीजन्स में फाइनल तक पहुंची है। ऐसे में हरमनप्रीत कौर की लीडरशिप में भारतीय टीम एक बार फिर ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

Indian Womens Team For Asia Cup: वुमेन्स एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम

Women's Team For Asia Cup
Women’s Team For Asia Cup (Source: Google)

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह, एन श्री चरणी और नंदनी शर्मा।

Read More: Hardik Pandya चोट के बीच पहुंचे तिरुमला मंदिर, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।