फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी मंगेतर जॉर्जिना रोड्रिगेज की शादी को लेकर एक बार फिर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। पुर्तगाल की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह चर्चित जोड़ी 8 अगस्त को शादी के बंधन में बंध सकती है। हालांकि, अब तक दोनों की ओर से इस बारे में कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है।
मदीरा में हो सकती है चर्च वेडिंग
View this post on Instagram
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी पुर्तगाल के मदीरा आइलैंड स्थित ऐतिहासिक फुंचल कैथेड्रल में ऑर्गनाइज़ हो सकती है। यह जगह रोनाल्डो के लिए बेहद खास मानी जाती है, क्योंकि उनका बचपन यहीं बीता और यहीं से उनके फुटबॉल करियर की शुरुआत हुई थी।
फाइव स्टार होटल में हो सकता है जश्न

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शादी के बाद होने वाले फंक्शन के लिए मदीरा के लग्जरी सवॉय पैलेस होटल को चुना गया है। बताया जा रहा है कि मेहमानों के लिए होटल के कुछ हिस्से पहले से रिजर्व किए गए हैं। हालांकि, होटल बुकिंग और फंक्शन से जुड़ी इन जानकारियों की ऑफिशियल पुष्टि अभी नहीं हुई है।
कैथोलिक परंपरा के अनुसार हो सकती है शादी

अगर ये रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो यह शादी पारंपरिक कैथोलिक रीति-रिवाजों के अनुसार चर्च में होगी। रोनाल्डो एक कैथोलिक परिवार से आते हैं और कई बार अपने परिवार और धार्मिक वेल्यू के महत्व का जिक्र कर चुके हैं। ऐसे में फुंचल कैथेड्रल का सेलेक्शन इमोशनल और धार्मिक दोनों तरह से अहम माना जा रहा है।
समारोह को लेकर बरती जा सकती है प्राइवसी

शादी की संभावित तारीख और जगह को लेकर चर्चाएं जरूर हैं, लेकिन मेहमानों की लिस्ट और फंक्शन की बाकी तैयारियों के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि मेहमानों के लिए सख्त प्राइवसी रूल्स लागू किए जा सकते हैं, जिनमें फोटोग्राफी पर रोक और नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट (NDA) जैसी शर्तें शामिल हो सकती हैं। हालांकि, इन दावों की भी पुष्टि नहीं हुई है।
लगभग एक दशक पुराना है रिश्ता
:max_bytes(150000):strip_icc():focal(915x239:917x241)/Cristiano-Ronaldo-Georgina-Rodriguez-eecfa9d44d4d4651914e846d54a8149e.jpg)
अगर बात करें क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज की तो इनकी पहली मुलाकात साल 2017 में मैड्रिड के एक गुक्की स्टोर में हुई थी, जहां जॉर्जिना सेल्स असिस्टेंट के रूप में काम करती थीं। इसके बाद दोनों का रिश्ता धीरे-धीरे मजबूत होता गया और वे लंबे समय से साथ हैं। अगस्त 2025 में दोनों ने अपनी सगाई की अनाउंसमेंट की थी। जॉर्जिना ने सोशल मीडिया पर अपनी डायमंड रिंग की तस्वीर शेयर कर यह खुशखबरी फैंस के साथ बांटी थी।
बड़े परिवार की जिम्मेदारी निभा रहा है कपल
View this post on Instagram
रोनाल्डो और जॉर्जिना मिलकर अपने बड़े परिवार की परवरिश कर रहे हैं। जॉर्जिना, रोनाल्डो के सबसे बड़े बेटे क्रिस्टियानो जूनियर की भी देखभाल करती हैं। इसके अलावा दोनों के कई बच्चे हैं, जिनमें सरोगेसी और जैविक दोनों तरीकों से जन्मे बच्चे शामिल हैं। साल 2022 में जुड़वां बच्चों के जन्म के दौरान उनके बेटे का निधन हो गया था, जबकि बेटी बेला एस्मेराल्डा सुरक्षित जन्मी थी। उस मुश्किल समय में दोनों ने इमोशनल मैसेज शेयर कर के दुनिया भर के फैंस का सपोर्ट भी हासिल किया था। लंबे रिश्ते, सगाई और परिवार के साथ बिताए सालों के बाद अब दुनियाभर के फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह चर्चित जोड़ी सच में 8 अगस्त को शादी के बंधन में बंधेगी या नहीं।



Download Android App
Download iOS App




