Kia Sorento Launch Date Confirmed: भारतीय कार बाजार में SUV की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी को देखते हुए kia इंडिया अपनी नई प्रीमियम SUV Kia Sorento को 4 सितंबर 2026 को लॉन्च करने जा रही है। यह कंपनी की सबसे प्रीमियम पेट्रोल-डीजल SUV होगी, जो सेल्टोस से ऊपर की कैटेगरी में रखी जाएगी। खास बात यह है कि इसके जरिए kia भारत में पहली बार हाइब्रिड SUV सेगमेंट में भी कदम रखने जा रही है। नई Kia Sorento का एक्सटीरियर पहले से ज्यादा आकर्षक और मजबूत बनाया गया है। इसमें सामने की ओर बड़ी टाइगर-नोज ग्रिल, वर्टिकल LEDहेडलाइट्स और टी-शेप डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) मिलेंगी। पीछे की तरफ भी वर्टिकल LED टेललाइट्स दी गई हैं, जो इसे प्रीमियम लुक देती हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसके अलावा, मस्कुलर बंपर, बड़े व्हील आर्च और डुअल-टोन अलॉय व्हील्स इसकी रोड प्रेजेंस को और बेस्ट बनाने का काम करते हैं। इंटरनेशनल मॉडल की लंबाई 4,815 मिमी, चौड़ाई 1,900 मिमी और ऊंचाई 1,700 मिमी है। वहीं इसका व्हीलबेस 2,815 मिमी है, जिससे यात्रियों को पूरी जगह मिलने की उम्मीद है।
केबिन में मिलेगा लग्जरी फील
- Kia Sorento का इंटीरियर मॉडर्न और प्रीमियम होगा।
- इसे 6-सीटर और 7-सीटर दोनोंऑप्शन में लाया जा सकता है।
- डैशबोर्ड पर दो 12.3 इंच की बड़ी स्क्रीन, नया चार-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, वर्टिकल एसी वेंट और रोटरी गियर सेलेक्टर देखने को मिल सकता है।
- फीचर्स की बात करें तो इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, पावर्ड ड्राइवर सीट, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, एम्बिएंट लाइटिंग और हेड-अप डिस्प्ले जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
सुरक्षा पर भी रहेगा पूरा फोकस
- न्यू Sorento में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई मॉडर्न सेफ्टी फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
- इसमें लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) मिलने की उम्मीद है, जिसमें ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और अन्य ड्राइविंग असिस्टेंट फीचर्स शामिल हो सकते हैं।
- यह SUV लॉन्ग ड्राइव और बड़े परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
- तीनों सीटें इस्तेमाल करने पर इसमें 179 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा।
- वहीं सेकंड और थर्ड रॉ की सीटें फोल्ड करने के बाद सामान रखने की क्षमता करीब 2,000 लीटर तक बढ़ सकती है।
- इससे लंबे सफर या ज्यादा सामान ले जाने में सुविधा मिलेगी।
हाइब्रिड और डीजल इंजन
- Kia Sorento को दो इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
- पहला 1.6 लीटर टर्बो पेट्रोल हाइब्रिड इंजन होगा, जो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर लगभग 238 हॉर्सपावर और 380 एनएम टॉर्क देगा।
- दूसरा विकल्प 2.2 लीटर डीजल इंजन का होगा, जो करीब 202 हॉर्सपावर और 441 एनएम टॉर्क पैदा करेगा।
- दोनों इंजन ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आ सकते हैं।
- इंटरनेशनल मार्किट में यह SUV फ्रंट-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों ऑप्शन में उपलब्ध है।
- भारत में कौन-सा ऑप्शन मिलेगा, इसकी जानकारी लॉन्च के समय सामने आएगी।
कीमत और मुकाबला
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, Kia Sorento की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 40 लाख रुपये रहने की उम्मीद है।
- इस कीमत पर इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, स्कोडा कोडियाक, फॉक्सवैगन टैरोन, एमजी मैजेस्टर और जीप मेरिडियन जैसी प्रीमियम 7-सीटर एसयूवी से होगा।
- कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है, जिससे साफ है कि लॉन्च के तुरंत बाद इसकी बिक्री शुरू कर दी जाएगी।



Download Android App
Download iOS App




