Cristiano Ronaldo और Georgina Rodriguez की शादी का एग्रीमेंट हुआ वायरल, जानें अगर दोनों का हुआ तलाक तो क्या होगा?

Summary :

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी मंगेतर जॉर्जियाना रोड्रिगेज की शादी से पहले के कथित प्री-नप्शुअल एग्रीमेंट की खबरें चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि समझौते में आर्थिक सहायता, संपत्तियों और अन्य सुविधाओं से जुड़ी कई शर्तें शामिल हैं। हालांकि, दोनों की शादी की तारीख को लेकर चल रही अफवाहों को उनके परिवार ने खारिज कर दिया है और रोनाल्डो या जॉर्जियाना ने इन रिपोर्ट्स पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी मंगेतर जॉर्जियाना रोड्रिगेज एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा उनकी शादी की तारीख को लेकर नहीं, बल्कि शादी से पहले तैयार किए गए प्री-नप्शुअल एग्रीमेंट (विवाह-पूर्व समझौते) को लेकर हो रही है। क्योंकि स्पेनिश मीडिया की एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि दोनों की कानूनी टीमों ने समझौते का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है, जिसमें फाइनेंशियल और प्रॉपर्टी से जुड़ी कई अहम शर्तें शामिल हैं।

Cristiano Ronaldo And Georgina Rodriguez Marriage Agreement: रिपोर्ट में सामने आईं फाइनेंशियल शर्तें

Cristiano Ronaldo And Georgina Rodriguez Marriage Agreement
Cristiano Ronaldo And Georgina Rodriguez Marriage Agreement (Source: Google)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर आने वाले समय में दोनों के रिश्ते में अलगाव होता है या कोई कानूनी सिचुएशन की वजह से तलाक की नौबत आती है, तो जॉर्जियाना रोड्रिगेज को फाइनेंशियली मदद दी जाएगी। रिपोर्ट्स में तो ये दावा भी किया गया है कि उन्हें पर्सनली खर्चों के लिए हर महीने लगभग 1 करोड़ रुपये (121,000 डॉलर) मिलेंगे। इसके अलावा आजीवन भत्ते के रूप में करीब 92 लाख रुपये (110,000 डॉलर) प्रति महीने देने की बात कही गई है। वहीं बच्चों की देखभाल और उनके लग्जरी लाइफस्टाइल को मेंटेन करने के लिए लगभग 4.2 करोड़ रुपये (500,000 डॉलर) प्रति महीने देने का जिक्र भी किया गया है।

प्रॉपर्टी और बाकी सुविधाओं का भी जिक्र

Cristiano Ronaldo Property Agreement
Cristiano Ronaldo Property Agreement (Source: Google)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कथित समझौते में मड्रिड और लिस्बन स्थित रियल एस्टेट समेत लगभग 47 करोड़ रुपये (5.6 मिलियन डॉलर) की प्रॉपर्टी का जिक्र है। साथ ही जॉर्जियाना की लाइफस्टाइल बनाए रखने के लिए करीब 16.7 करोड़ रुपये (2 मिलियन डॉलर) सालाना, दो लग्जरी कारें, प्राइवेट जेट से यात्रा और हर साल दो छुट्टियों जैसी सुविधाओं का भी उल्लेख किया गया है।

शादी की तारीख को लेकर अफवाहों पर परिवार का रिएक्शन

Reaction On Georgina Rodriguez And Ronaldo Marriage
Reaction On Georgina Rodriguez And Ronaldo Marriage (Source: Google)

हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर दोनों की शादी 1 अगस्त को होने की चर्चा तेज हो गई थी। हालांकि, परिवार की ओर से इन खबरों को गलत बताया गया है। पिछले साल सगाई के बावजूद अब तक शादी की कोई ऑफिशियल तारीख अनाउंस नहीं की गई है। वहीं, रोनाल्डो और जॉर्जियाना ने भी इन शर्तों या मीडिया रिपोर्ट्स पर कोई ऑफिशियल रिएक्शन नहीं दिया है।

रोनाल्डो ने याद किया था प्रपोजल का खास पल

Cristiano Ronaldo And Georgina Rodriguez Proposal Moment
Cristiano Ronaldo And Georgina Rodriguez Proposal Moment (Source: Google)

कुछ समय पहले दिए गए एक इंटरव्यू में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जियाना को प्रपोज करने का इमोशनल किस्सा भी शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि जब वह उन्हें अंगूठी पहना रहे थे, तभी उनकी बेटियां कमरे में आईं और मासूमियत से पूछा कि क्या वह मम्मी को प्रपोज कर रहे हैं। रोनाल्डो ने कहा कि उसी पल उन्हें महसूस हुआ कि यही उनके जीवन का सबसे सही समय था।

वहीं जॉर्जियाना रोड्रिगेज भी कई मौकों पर कह चुकी हैं कि उनका परिवार और बच्चों की परवरिश ही उनकी सबसे बड़ी प्राइयोरिटी है। फिलहाल दोनों की शादी की तारीख को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, जबकि शादी से पहले समझौते से जुड़ी खबरें लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

Read More: India और Brazil के बीच होगा ऐतिहासिक फुटबॉल मुकाबला, जानें कहां खेला जाएगा ये मैच?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं