Petrol Diesel Rate 3 August 2026: दिल्ली से लेकर जयपुर तक पेट्रोल डीजल की कीमतों में कितना हुआ बदलाव, देखें टॉप 10 शहरों का भाव

Summary :

आज, 03 अगस्त 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमत में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है। आइए जानते है आपके शहर में आज कितना है पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव..

देशभर में सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं। आज, 03 अगस्त 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमत में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है। बता दें कि मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका के बीच जंग के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बाद हल्की गिरावट देखने को मिली है क्योंकि तेल सप्लाई के लिए मुख्य मार्ग होर्मुज बंद कर दिया गया है जिससे भारत में भी पेट्रोल डीजल की कीमतों में असर पड़ता है।आइए जानते है आपके शहर में आज कितना है पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव..

टॉप 10 शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

शहर पेट्रोल (₹) बदलाव डीजल (₹) बदलाव
नई दिल्ली ₹102.12 0.00 ₹95.20 0.00
कोलकाता ₹113.51 0.00 ₹99.82 0.00
मुंबई ₹111.18 -0.03 ₹97.83 0.00
चेन्नई ₹107.76 -0.01 ₹99.55 0.00
गुरुग्राम ₹102.97 0.00 ₹95.64 0.00
नोएडा ₹101.89 -0.23 ₹95.37 -0.19
बैंगलोर ₹111.68 0.00 ₹99.56 0.00
भुवनेश्वर ₹109.33 +0.36 ₹101.02 +0.34
चंडीगढ़ ₹101.54 0.00 ₹89.47 0.00
हैदराबाद ₹115.69 -0.04 ₹103.82 0.00

10 शहरों के CNG Rate

            शहर      दाम (₹) मूल्य परिवर्तन
नई दिल्ली 83.09 0.00
मेरठ 91.50 0.00
मथुरा 100.00 0.00
चेन्नई 97.00 0.00
बैंगलोर 97.00 0.00
सोनीपत 94.00 0.00
फिरोजाबाद 99.00 +1.00
भरतपुर 97.50 0.00
रेवाड़ी 87.70 0.00
एनसीआर 83.09 0.00

कच्चे तेल में गिरावट

अमेरिका और ईरान के बीच लगातार तनाव बढ़ने की वजह से  वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया था। लेकिन अब हमले रुकने के बाद ब्रेंट क्रूड 86.67 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। जिससे तेल कंपनियों को थोड़ी राहत मिली होगी। वहीं अमेरिका का डब्ल्यूटीआई क्रूड भी गिरावट के बाद 84.82 डॉलर प्रति बैरल पर है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।