WWE SummerSlam 2026: रोमन रेंस ने बचाई वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप, ‘द शील्ड’ का सफर ऑफिशियली हुआ खत्म

Summary :

WWE SummerSlam 2026 के मेन इवेंट में रोमन रेंस ने सैथ रॉलिंस को हराकर अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप सफलतापूर्वक बचा ली। दोनों सुपरस्टार्स ने शानदार मुकाबला पेश किया, जिसमें अंत में रेंस ने लगातार तीन स्पीयर लगाकर जीत हासिल की। मैच के बाद रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस ने द शील्ड का आइकॉनिक पोज़ देकर इस दिग्गज ग्रुप के अध्याय को आधिकारिक रूप से हमेशा के लिए समाप्त करने का ऐलान किया।

WWE SummerSlam 2026 बेहद ही धमाकेदार अंदाज के साथ खत्म हुआ है। दो दिनों तक चले इस प्रीमियम लाइव इवेंट में कुल 12 मुकाबले देखने को मिले, जिनमें जबरदस्त एक्शन और कई यादगार पल शामिल रहे। केविन ओवेंस और रैंडी ऑर्टन की वापसी ने भी दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ाया, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा नाइट-2 के मेन इवेंट की रही, जहां रोमन रेंस ने सैथ रॉलिंस को हराकर अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप सक्सेसफुली बचा ली।

End Of The Shield In WWE: रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच देखने को मिला यादगार मुकाबला

SummerSlam 2026 का मेन मुकाबला रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच खेला गया। दोनों सुपरस्टार्स पिछले कई सालों से WWE की सबसे चर्चित कॉम्पटीटर्स में शामिल रहे हैं। 2012 में द शील्ड के मेंबर के तौर पर साथ में शुरुआत करने वाले रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज (जो अब AEW में हैं) ने WWE में कई यादगार पल दिए थे। इस मुकाबले से पहले रोमन रेंस ने अनाउंसमेंट की थी कि वह SummerSlam में द शील्ड के चैप्टर को हमेशा के लिए खत्म कर देंगे। वहीं सैथ रॉलिंस ने भी दावा किया था कि वह रेंस को हराकर उनकी बादशाहत खत्म करेंगे।

दोनों सुपरस्टार्स ने दिया क्लासिक मैच

मेन इवेंट में दोनों दिग्गजों ने शानदार प्रदर्शन किया और फैंस को एक यादगार मुकाबला देखने को मिला। मैच के दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर कई दमदार मूव्स लगाए और कोई भी हार मानने को तैयार नहीं था। मुकाबला रिंग के बाहर भी पहुंचा और एक समय रोमन रेंस का स्पीयर गलती से रेफरी को लग गया।

इसके बाद सैथ रॉलिंस स्टील चेयर लेकर आए, लेकिन रोमन रेंस ने पलटवार करते हुए चेयर अपने हाथ में ले ली। हालांकि, उन्होंने चेयर का इस्तेमाल नहीं किया और रॉलिंस से साफ मुकाबला जारी रखने का सिग्नल दिया। फिर आखिर में रेंस ने लगातार तीन जबरदस्त स्पीयर लगाकर रॉलिंस को पिन किया और अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप बरकरार रखी।

द शील्ड को मिला इमोशनल विदाई पल

Roman Reigns and Seth Rollins End The Shield In Epic Main Event
Roman Reigns and Seth Rollins End The Shield In Epic Main Event (Source: Google)

हालांकि मैच खत्म होने के बाद रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस ने रिंग में द शील्ड का मशहूर पोज़ दोहराया। रॉलिंस इस दौरान शील्ड का मास्क भी लेकर आए। दोनों ने मिलकर इस ऐतिहासिक पल के जरिए सिंग्नल दिया कि द शील्ड का सफर अब ऑफिशियल तौर से खत्म हो चुका है। मुकाबले के दौरान दोनों सुपरस्टार्स ने अपने पूर्व साथी डीन एंब्रोज को भी अपने मूव्स के जरिए याद किया। इसके साथ ही WWE के सबसे पॉपुलर ग्रुप में से एक द शील्ड का चैप्टर हमेशा के लिए बंद हो गया और रोमन रेंस के साथ-साथ सैथ रॉलिंस के लंबे समय से चले आ रहे कॉम्पटीशन का भी अंत हो गया।

Read More: WWE SummerSlam 2026: Oba Femi ने Brock Lesnar को हराकर जीता Main Event, क्या ‘The Beast’ ले रहे हैं रिटायरमेंट?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं