क्या आपका रिश्ता भी टूटने की कगार पर है? पार्टनर के बदलते व्यवहार से पहचानें Breakup के 5 Signs

Summary :

Relationship Me Breakup Ke Signs: हर रिश्ते की शुरुआत प्यार, विश्वास और केयर के साथ होती है। रिलेशनशिप में आने वाला हर इंसान कभी नहीं सोचता कि हम एक-दूसरे से अलग होंगे। लेकिन कुछ समय के बाद हमें पता भी नहीं चलता कि हमारा पार्टनर कब हमसे दूर होने लगता है। रिश्तों में धीरे-धीरे दरार आने लगती है और कभी कभार ब्रेकअप तक भी बात पहुंच जाती है। कभी भी रिश्ता अचानक ख़त्म नहीं होता, कुछ समय पहले से ही आपके पार्टनर के व्यवहार में कुछ बदलाव आने लगेंगे। तो समझना जरूरी है कि रिलेशनशिप में ब्रेकअप के संकेत क्या…

Relationship Me Breakup Ke Signs: हर रिश्ते की शुरुआत प्यार, विश्वास और केयर के साथ होती है। रिलेशनशिप में आने वाला हर इंसान कभी नहीं सोचता कि हम एक-दूसरे से अलग होंगे। लेकिन कुछ समय के बाद हमें पता भी नहीं चलता कि हमारा पार्टनर कब हमसे दूर होने लगता है। रिश्तों में धीरे-धीरे दरार आने लगती है और कभी कभार ब्रेकअप तक भी बात पहुंच जाती है। कभी भी रिश्ता अचानक ख़त्म नहीं होता, कुछ समय पहले से ही आपके पार्टनर के व्यवहार में कुछ बदलाव आने लगेंगे। तो समझना जरूरी है कि रिलेशनशिप में ब्रेकअप के संकेत क्या हो सकते हैं।

ब्रेकअप के 5 संकेत

Relationship Me Breakup Ke Signs
Relationship Tootne Ke Signs (Image- Social Media)

अगर समय रहते इन संकेतों को पहचान लें, तो आपको रिश्ते को बचाने या फिर आगे के फैसले लेने में मदद मिलेगी। आइए जानते हैं उन कुछ संकेतों के बारे में जो रिलेशनशिप टूटने के Signs की तरफ इशारा करते हैं।

1. बातचीत में कमी आना

हर रिश्ते की नींव अच्छी बातचीत पर टिकी होती है। अगर आप दोनों के बीच दिन-भर की बातें खत्म हो गई हैं, आप एक-दूसरे से बात नहीं करना चाहते या फिर बचने लगते हैं। अगर आप लोगों बीच बात होती भी है, तो सिर्फ जरूरी बातें या फिर बहस तक ही सीमित रह जाती है। तो यह ब्रेकअप का एक बड़ा संकेत है।

2. इमोशनल अटैचमेंट न होना

रिलेशनशिप में लोग एक-दूसरे के साथ अपना दुख-खुशी और हर बड़ी-छोटी बातें शेयर करते हैं। अगर वहीं रिलेशनशिप में खामोशी या उदासीनता आ जाएं और आपके पार्टनर के रोने, हंसने या परेशान होने पर अब पहले जैसा असर नहीं होता। रिलेशनशिप में इमोशनल अटैचमेंट का खत्म होना भी ब्रेकअप का संकेत हो सकता है।

3. हर बात पर गुस्सा और झगड़ा होना

जब रिश्ते में प्यार कम होने लगता है, तो छोटी-छोटी बातें भी बड़े विवाद की वजह बन जाती हैं। बिना किसी वजह के टोकना, हर समय गुस्सा करना और पार्टनर की हर बात में कमी निकालना इस बात की ओर इशारा करता है कि अब मन में दूरियां आ चुकी हैं।

4. एक-दूसरे को प्रायॉर्टी न देना

रिलेशनशिप में पहले जो लोग घंटों बातें करते थे या वीकेंड्स साथ में बिताते थे, अगर अब वे आपसे मिलने या अकेले समय बिताने से कतराने लगे हैं, तो सावधान हो जाएं। अगर आपका पार्टनर आपको प्रायॉर्टी (Priority) देना बंद कर चुका है, तो ये ब्रेकअप का संकेत हो सकता है।

5. भविष्य की बातें बंद हो जाना

जब दो लोग रिलेशनशिप में होते हैं, तो वे अपने फ्यूचर में घूमने की या शादी की प्लानिंग करते हैं। लेकिन अगर आपका पार्टनर आने वाले समय के बारे में बात करने से कतराता है या फिर अपने फ्यूचर प्लान्स में आपको शामिल नहीं करता, तो समझ जाएं रिश्ता टूटने की कगार पर है।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।