Kushal Tandon Payal Gaming Controversy: ‘Alliance’ के ग्रैंड फिनाले से ठीक पहले बाहर हुईं Payal Gaming, Reveal किया मेकर्स और सीनियर्स का सच

Summary :

'अमेज़न प्राइम वीडियो के पॉपुलर रियलिटी शो 'एलायंस' (Alliance) से बाहर हुईं फेमस गेमिंग इन्फ्लुएंसर पायल गेमिंग (Payal Gaming) ने शो को लेकर बड़े खुलासे किए हैं। एविक्शन के बाद ज़ूम को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में पायल ने कुशल टंडन पर पर्सनल कॉमेंट्स करने और निशाना बनाने के सीरियस इलज़ाम लगाए। पायल ने बताया कि कैसे शो में शुरुआत से ही उनके खिलाफ ग्रुप बनाकर गंदी पॉलिटिक्स खेली जा रही थी।

अमेज़न प्राइम वीडियो का नया रियलिटी शो ‘एलायंस’ (Alliance) इन दिनों दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है। कुणाल खेमू के होस्ट किए जा रहे इस शो में 16 मशहूर हस्तियों ने कदम रखा था। कुणाल खेमू के इस शो में 16 फेमस सितारे शामिल हुए थे। हाल ही में शो से जानी-मानी गेमिंग इन्फ्लुएंसर पायल गेमिंग (Payal Gaming) बेघर हो गई हैं।

शो से बाहर आने के तुरंत बाद पायल गेमिंग ने अपने दिल की बात शेयर की और घर के अंदर चल रही पॉलिटिक्स का सच सामने रखा। ज़ूम को दिए एक खास इंटरव्यू में पायल ने शो के सीनियर कंटेस्टेंट कुशल टंडन पर सीधा हमला बोला और इलज़ाम लगाया कि उनके साथ घर के अंदर काफी डिस्क्रिमिनेशन किया गया।

कुशल टंडन पर लगाए पर्सनल कमेंट करने के आरोप

Kushal Tandon Payal Gaming Controversy
Kushal Tandon Payal Gaming Controversy ( Source: Social Media)

इंटरव्यू के दौरान जब पायल से पूछा गया कि क्या कुशल टंडन उन्हें शो में दबाने या नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे, तो पायल ने बिना झिझक अपनी बात रखी। पायल ने बताया, “जब हम हेडक्वार्टर में थे, तब बहुत सी चीज़ें हो रही थीं जो साफ समझ नहीं आ रही थीं। लेकिन कुशल डेफिनेटली मुझ पर पर्सनली कमेंट करते थे और मुझे टारगेट करते थे।”

पायल का कहना है कि घर में जब बातें होती थीं, तो कुशल उन पर ऐसी कॉमेंट्स करते थे जो गेम से हटकर पर्सनल हो जाती थीं। उन्हें हमेशा महसूस कराया गया कि वो इस गेम में बाकी लोगों से अलग हैं और उन पर बेवजह दबाव बनाने की कोशिश की जाती थी।

“न्यूकमर होने के कारण मुझे अकेला छोड़ दिया गया”

 Kushal Tandon Personal Comments
Kushal Tandon Personal Comments ( Source: Social Media)

शो से एलिमिनेट होने के बाद जब पायल ने बाहर आकर ‘एलायंस’ के टेलीकास्ट हुए एपिसोड्स देखे, तो उनका दिल टूट गया। उन्हें तब समझ आया कि घर के अंदर उनके खिलाफ किस तरह की प्लानिंग और प्लॉटिंग चल रही थी।

अपनी भड़ास निकालते हुए पायल ने कहा, “शो में आते ही कुछ लोगों ने अपनी मेजॉरिटी बना ली थी। करीब 8 लोगों ने आपस में वोट तय कर लिए थे कि जैसे ही मौका मिलेगा, इसे बाहर निकाल देंगे। मुझे बस इस बात का दुख है कि वो लोग इतने बड़े एक्सपीरियंस के साथ आए थे, जबकि हम सब नए हैं। यह मेरा पहला रियलिटी शो था और मैंने पहली बार इस इंडस्ट्री में कदम रखा था। ऐसे में हमें वेलकम फील कराने की जगह, उन्होंने हमें एकदम साइडलाइन और कॉर्नर कर दिया।”

शुरुआत से ही चल रही थी गंदी पॉलिटिक्स

Kushal Tandon Payal Gaming Controversy
Alliance Amazon Prime ( Source: Social Media)

पायल ने आगे कहा कि ‘एलायंस’ एक गेम शो था, जहाँ हर किसी को अपना खेल खेलना चाहिए था और एक-दूसरे के साथ मिलकर आगे बढ़ना चाहिए था। लेकिन रियलिटी में वहां का नज़ारा कुछ और ही था।

पायल के मुताबिक, “शुरुआत से ही घर के अंदर इतनी पॉलिटिक्स चल रही थी कि जिसकी मैंने कभी उम्मीद भी नहीं की थी। मुझे लगा था कि सब मिलकर खेलेंगे, लेकिन वहाँ सिर्फ ग्रुपबाज़ी और लोगों को निशाना बनाने का काम चल रहा था।

आपको बता दें कि ‘एलायंस’ शो में कुशल टंडन के अलावा निखिल चिनपा, मिनी माथुर, रवि किशन, नीति टेलर, रूही दोसानी और अरसलान गोनी जैसे बड़े नाम शामिल हैं। वहीं बाद में सोहेल खान, सीमा सजदेह और कशिश कपूर जैसे वाइल्ड कार्ड्स की भी एंट्री हुई थी। लेकिन फिनाले से ठीक पहले पायल गेमिंग का सफर खत्म हो गया और उन्होंने बाहर आकर शो के सीनियर स्टार्स पर अपने गुस्से का इज़हार किया है।

Read More: India’s Got latent 2: Karan Aujla के सामने बना Arijit Singh के गानें का मज़ाक, फिर भी कंटेस्टेंट..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।