Madhya Pradesh में नाव हादसा: 6 की मौत, एक लापता, 8 लोगों को बचाया गया

Summary :

CM मोहन यादव ने सात लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक नाव हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता है। नाव में 15 लोग सवार थे, जिनमें से आठ को बचा लिया गया है। घटना के बाद से एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम बचाव कार्य में जुटी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में श्रद्धालुओं को ले जा रही एक नाव पलट गई थी। इस हादसे 8 लोगों को बचा लिया है और छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता है। एक अधिकारी ने बताया कि सात लोगों में से अब तक छह शव बरामद किए गए हैं। शवों की पहचान की गई है जिसमें तीन महिलाएं और चार बच्चे शामिल है।  लेकिन अभी भी एक की तलाश के प्रयास जारी हैं।

नाव हादसा

गोताखोर मौके पर मौजूद

जिला कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने बताया कि छह शव बरामद किए गए हैं और सातवें शव का अभी पता नहीं चल पाया है। तलाश के लिए विदिशा से गोताखोर मौके पर मौजूद हैं और एनडीआरएफ की टीम भी यहां पहुंच रही है। हमें उम्मीद है कि हमें शेष शव भी मिल जाएगा। हम बचाव अभियान पूरा करने के लिए मौके पर मौजूद हैं। बता दें कि यह घटना मंगलवार शाम को हुई जब श्रद्धालुओं को ले जा रही एक नाव माताटीला बांध के बैकवाटर क्षेत्र में पलट गई। नाव में 15 लोग सवार थे और घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से आठ लोगों को बचा लिया गया। नाव माताटीला बांध के बैकवाटर में एक प्राचीन सिद्ध बाबा मंदिर की ओर जा रही थी, तभी यह पलट गई।

Madhya Pradesh: शिवपुरी में नाव हादसा 7 लोग डूबे, 8 को बचाया गया

CM मोहन यादव ने संवेदना व्यक्त की

राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और स्थानीय गोताखोरों की एक टीम ने बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन शुरू में लापता शवों को खोजने में परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन बुधवार सुबह शवों की तलाशी के प्रयास फिर से शुरू किए और छह शव बरामद किए। इस बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर दुख व्यक्त किया और मामले की जांच के आदेश दिए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मैं उन सात लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपनी जान गंवाई। हम सभी को नाव चलाते समय सावधान रहना चाहिए।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।